Bihar Rain Alert: अगले 3 घंटे पटना समेत बिहार के 7 जिलों में हो सकती है बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात की प्रबल संभावना

Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के 6 जिलों में अगले तीन घंटे के दौरान बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. आइये जानते हैं किन जिलों को लेकर यह अलर्ट जारी हुआ है.

Bihar Rain Alert: समूचा बिहार इन दिनों शीतलहर की चपेट में है. पछुआ हवा के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है. इसी बीच पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 3 घंटे के लिए बिहार के 7 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में समस्तीपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, पटना और भोजपुर शामिल है. मौसम विभाग ने कहा है कि इन 6 जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों से सतर्क और सावधान रहने को कहा है. जारी अलर्ट में यह भी कहा गया है कि यदि आप खुले में हो तो किसी पक्के मकान की शरण लें. ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें. किसान अपने खेतों में न जाएं और मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें.

बिहार बारिश अलर्ट

IMD ने पूर्वानुमान में क्या बताया

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की वृद्धि हो सकती है. वहीं, अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बिहार के वेस्ट और नार्थ क्षेत्र में अगले दो दिन घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. सोमवार को बिहार के पश्चिम भाग के अधिकांश जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा.

बिहार के इन जिलों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के 31 जिलों के लिए 13 जनवरी को मध्यम से घना कुहासा छाए रहने को लेकर अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में पश्चिम चंपारण, पूर्णिया, मधेपुरा, कटिहार, सहरसा, खगड़िया, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, भागलपुर, बांका, मुंगेर और जमुई शामिल है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Weather: बिहार में दो दिन मिलेगी ठंड से थोड़ी राहत, फिर इस दिन से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >