पटना कॉलेजिएट हाइस्कूल में विद्यार्थियों को लू से बचाव के बताये गये उपाय

पटना कॉलेजिएट हाइस्कूल की ओर से जीवन रक्षा अभियान, मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

संवाददाता, पटना

पटना कॉलेजिएट हाइस्कूल की ओर से जीवन रक्षा अभियान, मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों व शिक्षकों को इस गर्मी में लू से बचाव के उपाय से अवगत कराया गया. कार्यक्रम में बाल प्रेरक छात्र यशराज सिंह ने कहा कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार जब तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री से ज्यादा हो और किसी स्थान का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और उससे अधिक हो, तो लू की स्थिति मानी जाती है. लू के प्रकोप से बच्चों की जान तक जा सकती है. वहीं बाल प्रेरक अलतमस राजा ने लू के लक्षणों की चर्चा करते हुए कहा कि सिर में दर्द, चक्कर आना, गला सूखना, कमजोरी, अधिक पसीना आना, जी मिचलाना, घबराहट आदि प्रमुख लक्षण दिखाई देते हैं. बाल प्रेरक छात्रा अंजली कुमारी ने कहा कि विद्यालय में अपने साथ पानी की बोतल लाने, बार-बार पानी पीने, विद्यालय में पर्याप्त स्वच्छ एवं ठंडा जल की व्यवस्था, कुछ देर के अंतराल पर हल्का खाना, ताजा पका हुआ भोजन का सेवन, मौसमी फल, तरबूज ,खीरा, ककड़ी संतरा आदि का सेवन, लस्सी, छाछ, नींबू पानी, आम का पना का नियमित सेवन, ज्यादा प्रोटीन वाले भोजन, मांस, अंडा का कम प्रयोग कर लू से बचा जा सकता है. वहीं विद्यालय आपदा प्रबंधन समिति के सचिव सह शिक्षिका डॉ स्मृति कुमारी ने लू से बचाव की जानकारी दी. कार्यक्रम में शिक्षक राजेश चौधरी, डॉ राखी कुमारी, तरन्नुम जहां, स्वीटी कुमारी, विजय कुमार सहित सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य अफजल सआदत हुसैन ने की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amber md

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >