मैट्रिक वार्षिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बुधवार को मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है.

संवाददाता, पटना बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बुधवार को मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. इंटरनल एसेसमेंट व प्रैक्टिकल परीक्षा 21 से 23 जनवरी तक व सैद्धांतिक परीक्षा 17 से 25 फरवरी तक आयोजित की जायेगी. दोनों परीक्षा के लिए यही एडमिट कार्ड मान्य होगा. एडमिट कार्ड समिति की वेबसाइट http://secondary.biharboardonline.com पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधान समिति की वेबसाइट पर जाकर अपने यूजर आइडी व पासवर्ड से लॉग इन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इसके बाद एडमिट कार्ड पर हस्ताक्षर एवं मुहर लगाकर स्टूडेंट्स को देंगे. एडमिट कार्ड सेंटअप टेस्ट में सफल स्टूडेंट्स के लिए मान्य है. जांच परीक्षा में फेल, अनुपस्थित किसी भी स्टूडेंट का एडमिट कार्ड निर्गत हो जाता है, तो उसकी मान्यता नहीं दी जायेगी. ऐसे स्टूडेंट्स का एडमिट कार्ड स्कूल के प्रधान नहीं देंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >