पुनपुन में मानसिक रूप से कमजोर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपित गिरफ्तार; कुछ घंटों में पुलिस ने दबोचा

पुनपुन प्रखंड के पिपरा में घर में अकेली मानसिक रूप से कमजोर युवती से दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है.

Patna physical assault: पुनपुन प्रखंड के पिपरा थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ दो युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. घटना की सूचना मिलने के बाद पिपरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है.

माता-पिता के बाहर जाने के दौरान हुई घटना

पुलिस के अनुसार, युवती के माता-पिता किसी काम से पुनपुन गये हुए थे. इसी दौरान दोनों आरोपित उसके घर पहुंचे और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गये. परिजनों के लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी.

प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता के परिजनों का बयान दर्ज किया. इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गयी. पुलिस ने बताया कि पिपरा थाना कांड संख्या 122/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

दो और आठ घंटे में हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को करीब दो घंटे के भीतर और दूसरे को आठ घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पारथू गांव निवासी धीरज पासवान (25) और बबलू पासवान (24) के रूप में हुई है.

बबलू का आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस

पुलिस को गिरफ्तार आरोपित बबलू पासवान के पूर्व आपराधिक इतिहास की भी जानकारी मिली है. पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य थानों से भी जुटा रही है. मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

गांधी सेतु के पाया नंबर 9 के पास नाव हादसा, 11 लोग सवार थे; 9 सुरक्षित, एक शव बरामद और एक लापता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजय कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >