विवाहिता की संदिग्ध हालात में हुई मौत, पति गिरफ्तार

खुसरूपुर. बैकटपुर पंचायत के रोहनटोला गांव में शुक्रवार की देर रात एक विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी.

खुसरूपुर. बैकटपुर पंचायत के रोहनटोला गांव में शुक्रवार की देर रात एक विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. मायके वालों ने विवाहिता के पति रौशन पर गला घोंट कर मार देने का आरोप लगाते हुए थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया है.

वहीं पति का कहना है कि वह ख़ुद फांसी लगायी है. पुलिस ने उसके पति को हिरासत में ले लिया है. करायपशुराय नालंदा जिला निवासी अर्जुन पासवान की पुत्री सुलेखा कुमारी की शादी 16 मई 2025 को खुसरूपुर के बैकटपुर रोहनटोला निवासी लालबाबू के पुत्र रौशन कुमार से हुई थी. विवाहिता के भाई व बहनोई का कहना है कि पति रौशन का किसी लड़की से अफेयर था, जिससे पति-पत्नी में झगड़ा होता था. वहीं पड़ोसियों ने बताया कि पूर्व में लड़के का परिवार घर छोड़ दिल्ली चले गये थे. वहीं विवाहिता के मायके वालों का कहना है कि पति रौशन अपनी पत्नी को जनवरी में दिल्ली अपने परिवार के यहां छोड़ दिया था. लेकिन 14 जनवरी मकर संक्रांति पर वह अपने ससुराल खुसरूपुर आयी और 16 जनवरी की देर रात संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की ससुराल में मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAHESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >