पटना: मनेर में 8 किलो गांजा की खेप बरामद, फतुहा का सप्लायर समेत दो गिरफ्तार; ऑटो-बाइक और मोबाइल जब्त

मनेर नगर परिषद क्षेत्र में गुप्त सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. जयप्रकाश नगर मोहल्ले से 8 किलो गांजा जब्त कर फतुहा के एक सप्लायर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Maner 8 Kg Ganja Seized : मनेर नगर परिषद क्षेत्र के जयप्रकाश नगर मोहल्ले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गांजा तस्करी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से करीब आठ किलो गांजा, एक ऑटो, एक बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किये हैं. पुलिस के अनुसार, फतुहा का एक गांजा सप्लायर मनेर में गांजा की खेप पहुंचाने आया था. इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे और स्थानीय कारोबारी को दबोच लिया. मामले से जुड़े कुछ अन्य लोग मौके से फरार हो गये.

गुप्त सूचना पर पहुंची पुलिस, सप्लाई के दौरान दबोचे गये आरोपी

थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जयप्रकाश नगर मोहल्ले में ऑटो से गांजा की खेप पहुंचायी जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने इलाके में छापेमारी की. इस दौरान फतुहा के पठान टोली निवासी सीताराम राय के पुत्र शिव शंकर कुमार और जयप्रकाश नगर निवासी कृष्ण मोहन सिंह के पुत्र रजनीश राज को गिरफ्तार किया गया.

एक-एक किलो के आठ पैकेट में मिला गांजा

पुलिस ने तलाशी के दौरान एक-एक किलो के आठ पैकेट में करीब आठ किलो गांजा बरामद किया. इसके अलावा गांजा के कारोबार में इस्तेमाल किये जा रहे दो मोबाइल फोन, एक ऑटो और एक बाइक को भी जब्त किया गया है. पुलिस अब बरामद वाहनों और मोबाइल फोन के आधार पर तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है.

बाइक सवार भी गांजा कारोबार से जुड़ा था

थानाध्यक्ष के अनुसार, मौके से फरार हुआ बाइक सवार भी गांजा कारोबार से जुड़ा बताया जा रहा है. पुलिस उसकी भूमिका की जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किये गये लोगों में शामिल रजनीश राज पहले भी गांजा कारोबार के मामले में जेल जा चुका है.

अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष रजनीश कुमार, एसआइ अफसर अली, अभिषेक, एएसआइ अभय कुमार समेत पुलिसकर्मी शामिल थे. पुलिस अब फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गांजा कहां से लाया गया था और मनेर में इसकी सप्लाई किन-किन लोगों तक की जानी थी.

Also Read : मरीन ड्राइव के पास फॉर्च्यूनर से कुचलने का आरोप, शिकायत लेकर थाने पहुंचे युवक ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, पूर्व थानाध्यक्ष समेत कई पर FIR



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुयेब खान

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >