मोकामा में पुलिया के नीचे मिला नर कंकाल

मोकामा थाने के मोर गांव के पास फोरलेन में बनी पुलिया के नीचे नर कंकाल मिला है.

प्रतिनिधि, मोकामा

मोकामा थाने के मोर गांव के पास फोरलेन में बनी पुलिया के नीचे नर कंकाल मिला है. गुरुवार को इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. पुलिस ने कंकाल को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजा है. अनुमान है कि कंकाल किसी पुरुष का है. किसान खेत जोतने के लिए फोरलेन किनारे गये तो उन्हें कंकाल पर नजर पड़ी. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की. पुलिस का कहना है कि विभिन्न पहलुओं पर नजर रखी जा रही है. फोरलेन में काम करने वाले मजदूरों से पूछताछ की गयी है. फिलहाल ठोस सुराग नहीं मिल सका है. वैसे मोकामा और आसपास के थाना क्षेत्र में गुमशुदगी के मामले को इससे जोड़ कर जांच चल रही है. कंकाल की पहचान के बाद मामला स्पष्ट हो सकेगा. पुलिस सूत्रों का कहना है कि तकरीबन एक माह पहले शव फेंका गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >