Bihar News: घर में जमीन के अंदर गड़े मिले नरकंकाल, 5 साल बाद दिल्ली से लौटा परिवार रह गया दंग

नालंदा में एक घर के अंदर से नरकंकाल बरामद हुआ है. करीब 5 साल बाद जब घर के मालिक दिल्ली से लौटे तो बदबू महसूस होने के बाद जमीन खोदा गया. नरकंकाल को जांच के लिए पटना भेजा गया है.

नालंदा जिला से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है जहां वर्षों से बंद पड़े एक घर में जमीन के अंदर नरकंकाल गड़ा हुआ मिला. मामला जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के मीरनगर गांव का है. बताया जा रहा है कि इस घर के मालिक पिछले कुछ सालों से दिल्ली में रह रहे थे. घर लौटने पर जमीन के अंदर नरकंकाल मिलने से सभी हैरान रह गये. वहीं फॉरेंसिक टीम कंकाल को पटना लेकर गयी है जहां जांच के बाद इसका खुलासा होगा.

मीरनगर गांव के निवासी नागेश्‍वर रविदास के घर में यह घटना घटी है. बताया जा रहा है कि गृहस्वामी पिछले 5 से 6 सालों से दिल्ली में रहते थे. हाल में ही जब वो घर लौटे तो हैरान रह गये. दरअसल, इस घर से बदबू आने की शिकायत स्थानीय लोगों को रहती थी. जब नागेश्वर रविदास से लोगों ने ये शिकायत की तो उन्होंने मकान खोलकर इसकी पड़ताल की.

मकान खोलने के बाद बदबू महसूस कर जब इसकी जांच की गयी तो पाया कि आंगन में मिट्टी के अंदर कुछ गाड़ा गया है. जिसके बाद उस जगह की खुदाई की गयी. खुदाई में मिट्टी के अंदर का नजारा देखकर सभी दंग रह गये. जमीन के अंदर नरकंकाल गड़ा हुआ मिला तो सभी चौंक गये.

Also Read: बिहार MLC चुनाव: राजद के 3 सीटों पर अभी भी सस्पेंस बरकरार, 21 उम्मीदवारों की देखें सूची…

इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. बताया जा रहा है कि फॉरेंसिंक नमूने को जांच के लिए पटना भेजा गया है.यह कंकाल पुरुष का है या महिला का, इसका भी खुलासा अभी नहीं हुआ है.

POSTED BY: Thakur Shaktilochan

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >