Mahila Rojgar Yojana: सीएम नीतीश की महिला रोजगार योजना का फायदा ऐसे मिलेगा… पहली किस्त में मिलेंगे 10 हजार

Mahila Rojgar Yojana: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को पहली किस्त में 10 हजार रुपये दिए जायेंगे. रोजगार शुरू करने के 6 महीने बाद 2 लाख रुपये दिए जायेंगे. यह लाभ हर परिवार की एक महिला उठा सकती हैं.

Mahila Rojgar Yojana: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला रोजगार योजना को स्वीकृति दी. इस योजना का लाभ किस तरह महिलाओं को मिलेगा, इसे लेकर विस्तार से जानते हैं… दरअसल, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत पहली किस्त में 10000 रुपये दिए जाएंगे. उम्मीद जताई जा रही है कि चुनाव से पहले यह राशि महिलाओं के खाते में भेज दिए जायेंगे. इसके लिए कोई पात्रता नहीं रखी गई है.

हर परिवार की एक महिला को मिलेगा फायदा

इसके साथ ही यह राशि बिहार के हर परिवार की एक महिला को दी जायेगी. इसके साथ ही रोजगार शुरू करने वाली महिलाओं को 6 महीने के बाद 2 लाख रुपये की अतिरिक्त मदद भी दी जाएगी. इस योजना को लेकर मुख्य बातें यह है कि-

  • योजना को लेकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी और पहली किस्त में 10 हजार रुपये मिलेंगे.
  • इसके लिए कोई पात्रता नहीं रखी गई है. कोई भी जाति और वर्ग की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं.
  • सितंबर 2025 में रजिस्ट्रेशन होने के बाद महिलाओं के खाते में 10 हजार रुपये आने शुरू हो जाएंगे. जिसके बाद वे रोजगार शुरू कर सकेंगी.
  • इसके बाद जो महिलाएं इस राशि से रोजगार शुरू करेंगी, उनका 6 महीने के बाद आकलन किया जाएगा, जिसके बाद जरूरत के अनुसार 2 लाख रुपये की सहायता राशि दी जायेगी.
  • इसके अलावा राज्य में गांवों से लेकर शहर तक महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिए हाट बाजार भी विकसित किए जाएंगे.
  • सरकार की इस योजना से करीब 2.70 करोड़ परिवारों फायदा पहुंचेगा.

सीएम नीतीश ने शुक्रवार को किया था एलान

मालूम हो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल शुक्रवार को एक्स अकाउंट के जरिये पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी थी. साथ ही कैबिनेट की बैठक में इस योजना को मंजूरी भी दी गई.

Also Read: Chhath Mahaaparv: वेस्ट टू वंडर स्कल्पचर, छठ महापर्व को समर्पित 17 फुट ऊंची कलाकृति, आस्था और पर्यावरण का संगम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >