बिक्रम में धूमधाम से मनी महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती, सामाजिक एकता और शिक्षा पर दिया गया बल

Patna Prajapati Society: बिक्रम में प्रजापति समाज द्वारा मनाई गई महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती, जिसमें सामाजिक एकता और शिक्षा के महत्व पर विशेष बल दिया गया. कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एकजुट होकर विकास का संकल्प लिया.

Patna Prajapati Society: स्थानीय बाजार स्थित पार्वती उच्च विद्यालय के सभागार में रविवार को प्रजापति समाज की ओर से राष्ट्रीय कुम्हार महासभा के नेतृत्व में महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रजापति समाज के लोगों ने भाग लेकर समाज की एकजुटता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया.

मुख्य अतिथि ने महाराजा दक्ष प्रजापति के आदर्शों पर डाला प्रकाश

समारोह की मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य शीला पंडित ने महाराजा दक्ष प्रजापति के जीवन, उनके आदर्शों और समाज के उत्थान में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता, शिक्षा और संगठन आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है. उन्होंने समाज के युवाओं से शिक्षा को अपना सबसे बड़ा साधन बनाकर आगे बढ़ने और सामाजिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.

समाज की एकजुटता का दिया गया संदेश

कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजीनियर आशीष नारायण पंडित ने की, जबकि मंच संचालन दयानंद प्रसाद एवं अभिनव मनीष ने संयुक्त रूप से किया. समारोह में वक्ताओं ने महाराजा दक्ष प्रजापति के आदर्शों को अपनाने और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए संगठित होकर कार्य करने पर बल दिया.

बड़ी संख्या में समाज के लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर बिक्रम प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अभिषेक रंजन मोंटी (भाजपा), राष्ट्रीय कुम्हार महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयानंद प्रसाद, कोषाध्यक्ष सुनील, दीपचंद पंडित, राजलाल पंडित, सुजीत, संतोष पंडित, अशोक पंडित, युवा महासचिव राहुल पंडित, अविनाश, किशोर पंडित, सुभाष पंडित, बिटेश्वर पंडित, हरिहर पंडित, नरेश पंडित और राजेंद्र पंडित सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे. समारोह में सैकड़ों की संख्या में प्रजापति समाज के लोगों ने भाग लेकर महाराजा दक्ष प्रजापति के आदर्शों पर चलने तथा समाज की उन्नति के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi prakash bikram

Published by: Nikhil Anurag

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >