एनडीए के खिलाफ महागठबंधन छेड़ेगा आंदोलन

महागठबंधन की गुरुवार को हुई की बैठक में एक राय बनी कि विधानमंडल की कार्यवाही में तथ्यों के साथ सरकार के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाया जाये.

संवाददाता,पटना

महागठबंधन की गुरुवार को हुई की बैठक में एक राय बनी कि विधानमंडल की कार्यवाही में तथ्यों के साथ सरकार के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाया जाये. सरकार को हर कीमत पर घेरा जाये. इसके लिए सभी विधायकों और विधान पार्षदों को तैयारी करने के लिए कहा गया. साथ ही तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन के घटक दलों ने निर्णय लिया कि बजट सत्र के बाद विभिन्न मुद्दों पर जन आंदोलन चलाने की जरूरत है. घटक दल मिल कर संयुक्त रूप से इसका कार्यक्रम तैयार करेंगे.बैठक में साफ कर दिया कि अगली बार हर हाल में सीएम एनडीए का नहीं होना चाहिए. राजद, वाम दल और कांग्रेस नेताओं ने जोर देकर कहा कि बिहार का अगला सीएम नौजवान होगा. महागठबंधन के घटक दलों के नेताओं ने ने कहा कि तेजस्वी यादव महागठबंधन के सर्वमान्य नेता हैं.

बैठक को संबोधित करते हुए महागठबंधन दल के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में सत्ता बदलाव अब जरूरी हो गया है. इसके लिए हम सभी को एकजुट हो कर प्रयास करने की जरूरत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >