बैंक की नौकरी छोड़ निरंजन ने साइबर ठगों का गिरोह बनाया और बना ली करोड़ों की संपत्ति

दानापुर पुलिस के द्वारा नवादा के बड़े गिरोह का पर्दाफाश के बाद पुलिस टीम ने जांच की तो एक बड़ा खुलासा हुआ है.

– तीन साल पहले एचडीएफसी में लोन डिपार्टमेंट में नौकरी करता था निरंजन

– नवादा के साइबर गिरोह चलाने वाले सत्येंद्र के साथ मिलकर बनाया गिरोह

संवाददाता, पटना

दानापुर पुलिस के द्वारा नवादा के बड़े गिरोह का पर्दाफाश के बाद पुलिस टीम ने जांच की तो एक बड़ा खुलासा हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार अरवल गिरोह का सरगना निरंजन कुमार एचडीएफसी बैंक में करीब तीन साल पहले नौकरी करता था. वह बैंक के लोन सेक्शन में पदस्थापित था. इस दौरान वह बैंक की बारीकियों को समझ गया. बैंक में काम करने के दौरान ही उसकी दोस्ती नवादा में साइबर गिरोह चलाने वाले सत्येंद्र से हुई. इसके बाद निरंजन ने नौकरी छोड़कर साइबर ठगी का अपना गिरोह बना लिया. निरंजन के छह से अधिक बैंक खातों की जानकारी पुलिस को मिली है. पुलिस ने उसके पास से चार आधार कार्ड और तीन पैन कार्ड भी बरामद किया है. इसकी जांच भी की जा रही है. बैंक ऑफ बड़ौदा के दो चेकबुक, पांच से अधिक रूपे और वीसा कार्ड पुलिस ने बरामद किया है. सभी बैंकों से निरंजन के इन खातों की डिटेल पुलिस ने मांगी है. निरंजन के पास से पुलिस ने एचडीएफसी बैंक का उसका पहचान पत्र भी बरामद किया है. निरंजन और सत्येंद्र साइबर ठगी के इस धंधे से करोड़ों की संपत्ति अर्जित कर चुके हैं. अब संपत्ति की भी जांच होगी.

राजस्थान पुलिस पटना और नवादा में कर रही छापेमारी

यह गिरोह राजस्थान सहित कई राज्यों के लोगों से ठगी कर चुका है. राजस्थान पुलिस पटना आ चुकी है. राजस्थान पुलिस की एक टीम पटना, नवादा और अरवल में छापेमारी भी कर रही है. राजस्थान पुलिस अगले एक दो दिनों में निरंजन और सत्येंद्र को रिमांड पर लेकर जायेगी. मालूम हो कि बीते रविवार को दानापुर पुलिस ने आठ साइबर अपराधियों में अरवल के निरंजन, दीपक, आर्यन राज, प्रिंस कुमार, विक्की, नवादा के गुलशन, सत्येंद्र और आयुष को गिरफ्तार किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Durgesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >