पटना: चिकित्सा को मौलिक अधिकार बनाने की मांग, लोसपा ने पीएम को भेजा ज्ञापन

लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी (लोसपा) की अनुमंडल इकाई ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। उनकी मुख्य मांगें हैं चिकित्सा को मौलिक अधिकार बनाना और हिंदी भाषियों से प्रमाण पत्र मांगने की प्रक्रिया बंद करना।

Patna News : मसौढ़ी में लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी (लोसपा) की अनुमंडल इकाई ने चिकित्सा को मौलिक अधिकार बनाने समेत दो मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा. इस दौरान डाकबंगला चौराहे के पास पार्टी की ओर से नुक्कड़ सभा भी आयोजित की गयी.

चिकित्सा को मौलिक अधिकार बनाने की मांग

ज्ञापन में चिकित्सा को मौलिक अधिकार बनाने तथा हिंदी भाषियों और गैर-मराठियों से कथित रूप से भाषण प्रमाण पत्र मांगने की प्रक्रिया बंद करने की मांग की गयी. पार्टी नेताओं ने कहा कि दोनों मांगों को लेकर केंद्र सरकार को आवश्यक पहल करनी चाहिए.

नुक्कड़ सभा में रखी गयीं मांगें

नुक्कड़ सभा को पार्टी के प्राधिकारी अकलू, अनुमंडलीय उपसंयोजक श्रीकांत कुमार और प्रदेश प्राधिकारी धीरेंद्र पासवान मुन्ना ने संबोधित किया. नेताओं ने कहा कि चिकित्सा जैसी बुनियादी सुविधा को प्रत्येक नागरिक का अधिकार बनाया जाना चाहिए. साथ ही हिंदी भाषियों और गैर-मराठियों से संबंधित प्रमाण पत्र मांगने की प्रक्रिया को समाप्त किया जाना चाहिए. पार्टी नेताओं ने केंद्र सरकार से दोनों मांगों पर जल्द आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजय कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >