Video: बिहार विधानमंडल में जुटे देशभर के स्पीकर, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया सम्मेलन का उद्घाटन

Speakers Summit Video: बिहार में लगभग 42 साल बाद आज सोमवार से दो दिवसीय अखिल भारतीय पीठासीन सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. जिसका उद्घाटन लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने किया है.

Speakers Summit: बिहार में लगभग 42 साल बाद आज सोमवार से दो दिवसीय अखिल भारतीय पीठासीन सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. यह सम्मेलन विधानमंडल के सेंट्रल हॉल में हो रहा है. इस सम्मेलन का उद्घाटन लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने किया है. यह सम्मेलन 1982 के बाद बिहार में हो रहा है, उस समय कांग्रेस के राधा नंदन झा विधानसभा अध्यक्ष थे. इस सम्मेलन में पूरे देश के पीठासीन पदाधिकारियों ने भाग लिया है. जिनमें 28 राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष, 6 विधानसभा परिषद के सभापति और केंद्र शासित प्रदेशों के स्पीकर शामिल हैं. इसके अलावा, लगभग 300 अतिथि इस सम्मेलन में शामिल हुए हैं. जिनमें राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश भी शामिल हैं.

विधानसभा में बैठे पीठासीन अध्यक्ष

Also Read: बेहद ऐतिहासिक होगी कर्पूरी ठाकुर की जयंती, शामिल होंगे उपराष्ट्रपति, जानें पूरा शेड्यूल

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >