Lok Sabha Elections: दो दिवसीय प्रवास पर बिहार आ रहे हैं पीएम मोदी, पटना में पहली बार करेंगे रोड शो

Lok Sabha Elections: प्रधानमंत्री दो दिवसीय प्रवास पर 12 मई को बिहार आ रहे हैं. वो बिहार में पहली बार रोड शो करेंगे. उनका रोड शो पटना में होगा. 13 मई को वो सारण और हाजीपुर में रैली को संबोधित करेंगे.

Lok Sabha Elections: पटना. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 मई को बिहार की राजधानी पटना में रोड शो करेंगे. पीएम पटना में रात्रि विश्राम भी करेंगे. अगले दिन यानी 13 मई को पीएम राज्य के तीन लोकसभा क्षेत्र साढ़े नौ बजे हाजीपुर, साढ़े दस बजे वैशाली के मोतीपुर तो साढ़े 12 बजे सारण में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. बिहार भाजपा के प्रस्ताव पर पीएमओ की मंजूरी मिल गई है. प्रदेश भाजपा प्रधानमंत्री के तमाम कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है.

आधे घंटा का होगा रोड शो

प्रधानमंत्री की ओर से बिहार में पहली बार रोड शो किया जा रहा है. पार्टी नेताओं के अनुसार प्रधानमंत्री के रोड शो का प्रस्ताव बीते दिनों भेजा गया था. अब पीएमओ ने इसकी मंजूरी दे दी है. पीएमओ से मंजूरी मिलने के साथ ही पटना में पीएम के रोड शो का चार्ट तैयार किया जा रहा है. पीएम मोदी कम से कम आधे घंटे शहर में रोड शो करेंगे. मौजूदा प्रस्ताव के अनुसार आयकर गोलम्बर से पीएम का रोड शो शुरू होगा. डाकबंगला चौराहा होते हुए कदमकुआं में रोड शो समाप्त होगा. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि रोड शो को लेकर आवश्यक तैयारी की जा रही है.

Also Read: Bihar: राबड़ी देवी ने बहू राजश्री को सिखाया चक्की चलाना, तेजस्वी की पत्नी ने इंस्टा पर शेयर की फीलिंग

सारण में रूडी के लिए मांगेंगे वोट

पटना में रोड शो के अगले दिन 13 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छपरा में भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी के लिए चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. सारन के निवर्तमान सांसद राजीव प्रताप रूडी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पीएम मोदी दूसरी बार सारण आ रहे हैं. इससे पहले भाजपा प्रत्याशी ने छपरा के नगर पालिका चौक स्थित चुनावी कार्यालय में एनडीए के घटक दलों के साथ बैठक भी की. इसके पहले पीएम मोदी सात चुनावी सभा को संबोधित कर चुके हैं. इसके तहत 4 अप्रैल को जमुई, 7 अप्रैल को नवादा, 16 अप्रैल को गया व पूर्णिया, 26 अप्रैल अररिया के फारबिसगंज और मुंगेर जबकि चार 4 मई को दरभंगा में चुनावी सभा को संबोधित कर चुके हैँ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >