Lok Sabha Election Phase 2 Voting Live: बिहार में 6 बजे तक 58.58 फीसदी मतदान, सबसे अधिक कटिहार में

Lok Sabha Election 2024 Phase 2 Voting Live Updates: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोटिंग जारी है. लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 सीट पर मतदान हो रहा है. दूसरे चरण में केरल की वायनाड लोकसभा सीट भी शामिल है, जहां से कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार दूसरी बार चुनाव मैदान में हैं. पढ़ें मतदान से जुड़ी हर बड़ी खबर यहां…

Live Updates
12:18 AM. 27 Apr 24 6:48 PM. 26 Apr

Lok Sabha Election Phase 2 Voting Live: 06 बजे तक 58.58 प्रतिशत मतदान

बिहार में दूसरे चरण की पांच सीटों पर 06 बजे तक 58.58 प्रतिशत मतदान हुआ. जिसमें..

किशनगंज – 64 प्रतिशत

कटिहार – 64.6 प्रतिशत

पूर्णिया – 59.94 प्रतिशत

भागलपुर – 51 प्रतिशत

बांका – 54 प्रतिशत

कुल- 58.58 प्रतिशत

10:44 PM. 26 Apr 24 5:14 PM. 26 Apr

Lok Sabha Election Phase 2 Voting Live: 85 वर्षीय उमेश मिश्र ने बेटे के साथ डाला वोट

कहलगांव के बूथ संख्या 170 पर मतदान करने के बाद 85 वर्षीय उमेश मिश्र अपने बेटे के साथ मतदान चिह्न दिखाते हुए. मतदान के बाद उन्होंने कहा कि मैं वोट डालने के लिए भागलपुर से कहलगांव आया हूं. मैं अपना वोट डालकर बहुत खुश हूं’ जिसका भी नाम वोटर लिस्ट में है उसे वोट जरूर डालना चाहिए।

9:51 PM. 26 Apr 24 4:21 PM. 26 Apr

Lok Sabha Election Phase 2 Voting Live: बिहार में तीन बजे तक 44.24 % मतदान

बिहार की 5 लोकसभा सीटों पर 3 बजे तक 44.24 फीसदी मतदान हुआ है. सबसे अधिक वोटिंग पूर्णिया में 46.68 प्रतिशत, कटिहार में 46.76, किशनगंज में 45.58, बांका में 42.89 और भागलपुर में 39.49 फीसदी वोटिंग हुई है.

9:50 PM. 26 Apr 24 4:20 PM. 26 Apr

Lok Sabha Election Phase 2 Voting Live: बिहार में तीन बजे तक 44.24 % मतदान

बिहार की 5 लोकसभा सीटों पर 3 बजे तक 44.24 फीसदी मतदान हुआ है. सबसे अधिक वोटिंग पूर्णिया में 46.68 प्रतिशत, कटिहार में 46.76, किशनगंज में 45.58, बांका में 42.89 और भागलपुर में 39.49 फीसदी वोटिंग हुई है.

9:50 PM. 26 Apr 24 4:20 PM. 26 Apr

Lok Sabha Election Phase 2 Voting Live: बिहार में तीन बजे तक 44.24 % मतदान बिहार की 5 लोकसभा सीटों पर 3 बजे तक 44.24 फीसदी मतदान हुआ है. सबसे अधिक वोटिंग पूर्णिया में 46.68 प्रतिशत, कटिहार में 46.76, किशनगंज में 45.58, बांका में 42.89 और भागलपुर में 39.49 फीसदी वोटिंग हुई है.

9:30 PM. 26 Apr 24 4:00 PM. 26 Apr

Lok Sabha Election Phase 2 Voting Live: भागलपुर में मनिहारी गांव के लोगों ने किया वोट बहिष्कार

भागलपुर जिला के सुलतानगंज विधानसभा क्षेत्र के ( बांका लोकसभा क्षेत्र ) बूथ संख्या 192 पर पहले मनहारी गांव के लोगों ने वोट बहिष्कार किया, लेकिन उसी बूथ दूसरे गांव के मतदाता जब मतदान करने लगे तो मनहारी के लोगों ने विरोध किया. इसी पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर विरोध करने वाले लोगों को खदेड़ा. बूथ के बहार हंगामा किया गया. कई थाना के पुलिस टीम के साथ पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण किया गया है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में केरल की सभी 20 सीट के अलावा कर्नाटक की 28 में से 14 सीट, राजस्थान की 13 सीट, महाराष्ट्र एवं उत्तर प्रदेश की आठ-आठ सीट, मध्य प्रदेश की छह सीट, असम एवं बिहार की पांच पांच सीट, छत्तीसगढ़ एवं पश्चिम बंगाल की तीन-तीन सीट और मणिपुर, त्रिपुरा एवं जम्मू-कश्मीर में एक-एक सीट पर मतदान हो रहा है. चुनाव आयोग के अनुसार मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ है जो शाम छह बजे तक चलेगा. निर्वाचन आयोग ने कहा कि दूसरे चरण में 1.67 लाख मतदान केंद्रों पर 16 लाख से अधिक मतदान अधिकारियों को तैनात किया गया है. उसने कहा कि इस चरण में 15.88 करोड़ से अधिक मतदाता हैं, जिनमें 8.08 करोड़ पुरूष, 7.8 करोड़ महिलाएं एवं 5929 तृतीय लिंगी हैं. उसके अनुसार 34.8 लाख पहली बार के मतदाता हैं तथा 20-29 वर्ष के उम्र वर्ग में 3.28 करोड़ मतदाता हैं. दूसरे चरण में मैदान में उतरे प्रमुख नेताओं में केरल की वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी और बिहार के पूर्णिया सीट से निर्दलीय राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >