कर्मियों की मुस्तैदी से हुआ 22 रैक अनलोड

पटना : कोविड-19 महामारी की वजह से लॉकडाउन लगा है, जिससे यात्री ट्रेनें नहीं चल रही है. लेकिन, मालगाड़ियां व पार्सल स्पेशल ट्रेनें निर्बाध रूप से चलायी जा रही है. ताकि, आमलोगों के बीच आवश्यक सामानों की किल्लत नहीं हो सके. यात्री ट्रेनों के परिचालन बंद होने के बाद पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने माल […]

पटना : कोविड-19 महामारी की वजह से लॉकडाउन लगा है, जिससे यात्री ट्रेनें नहीं चल रही है. लेकिन, मालगाड़ियां व पार्सल स्पेशल ट्रेनें निर्बाध रूप से चलायी जा रही है. ताकि, आमलोगों के बीच आवश्यक सामानों की किल्लत नहीं हो सके. यात्री ट्रेनों के परिचालन बंद होने के बाद पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने माल ढुलाई की गतिविधियां बढ़ा दिया है. इसके साथ ही मालगाड़ियों की रफ्तार भी बढ़ गयी है, जिससे निर्धारित समय सीमा में आवश्यक सामानों की आवाजाही हो रही है. यही वजह है कि मंगलवार को 143 मालगाड़ियों के परिचालन कराया गया. पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि मालगाड़ियों व पार्सल स्पेशल ट्रेनों के परिचालन में हजारों की संख्या में कर्मी लगे है. इससे दोगुणी क्षमता से परिचालन कराया जा रहा है. पूर्व मध्य रेल क्षेत्र के गुड्स शेडों 62 रैक की लोडिंग की गयी, जिसमें तीन रैक खाद्यान्न व 59 रैक कोयला के है. वहीं, 22 रैक अनलोड किये गये ,जिसमें तीन रैक खाद्यान्न व 19 रैक कोयला के है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >