लोजपा में उम्मीदवारों को लेकर माथापच्ची

लोजपा ने सीटों के मोलभाव में बाजी मारने के बाद अब उम्मीदवारों के चयन पर माथापच्ची शुरू कर दी है.

पटना. लोजपा ने सीटों के मोलभाव में बाजी मारने के बाद अब उम्मीदवारों के चयन पर माथापच्ची शुरू कर दी है. पार्टी को मिले 29 सीटों पर सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने संभावित उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया. सूत्रों के अनुसार, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी की मनमाफिक सीट को लेकर जिच अभी भी बरकरार है, जबकि लोजपा आर के खाते में गयी एक-दो सीटों पर जदयू ने भी आपत्ति जतायी है. सूत्रों के अनुसार, भाजपा व जदयू ने अपनी तीन-तीन सीटिंग सीटें लोजपा को दी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >