पटना में युवक से लूटपाट का Live Video देख उड़ जाएंगे होश, बदमाशों ने पिस्टल सटाकर की लाखों की लूट

Patna News: पटना में अपराधियों का कहर जारी है. अगमकुआं थाना क्षेत्र में तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर एक युवक से 1.30 लाख की लूट को अंजाम दिया. वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.

Patna News: राजधानी पटना में अपराधियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला अगमकुआं थाना क्षेत्र का है, जहां बदमाशों ने हथियार के बल पर एक युवक से 1.30 लाख की लूट को अंजाम दिया. घटना महात्मा गांधी भूतनाथ रोड की है और इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. लूटपाट के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और उन्होंने इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है.

घर लौटते वक्त बदमाशों ने पिस्टल सटाकर लूटा

गौरीचक के बेलदारी चक निवासी संजीत कुमार ने बताया कि वह मंगलवार को किसी काम से औरंगाबाद गए थे. वहां से लौटने में देर हो गई और बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस से बुधवार तड़के 3:30 बजे पटना जंक्शन पहुंचे. घर लौटते वक्त महात्मा गांधी भूतनाथ रोड पर तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया. उसके बाद मुझ पर पिस्टल तान दी. फिर जबरदस्ती मेरा बैग छीन लिया. बैग में 5,000 रुपये कैश, लैपटॉप, मोबाइल, घड़ी और हेडफोन रखा था, जिसकी कुल कीमत करीब 1.30 लाख रुपये थी.”घटना के तुरंत बाद उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी गई.

सीसीटीवी फुटेज से अपराधियों की पहचान में जुटी पुलिस

अगमकुआं थाना प्रभारी नीरज पांडेय ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और अपराधियों की पहचान की जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा.

Also Read: सरकारी दफ्तर में देसी कट्टा लहराते दिखे बिहार के CO, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >