पटना में शराब धंधेबाजों का नया कारनामा, मिठाई के डिब्बों में किलो पर बेच रहे थे शराब, एक गिरफ्तार

Patna News: पटना में शराब धंधेबाजों का एक नया कारनामा सामने आया है. इस बार धंधेबाज मिठाई के डिब्बे में किलो पर विदेशी शराब बेच रहे थे. पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक को गिरफ्तार कर लिया है.

Patna News: पटना में शराब धंधेबाजों का एक नया कारनामा सामने आया है. इस बार धंधेबाज मिठाई के डिब्बे में किलो पर विदेशी शराब बेच रहे थे. गुप्त सूचना मिलते ही उत्पाद निरीक्षक अजीत कुमार के नेतृत्व में टीम ने बुधवार कुमा को दीदारगंज में एक एक मिठाई दुकान में छापेमारी कर मिठाई के 23 डिब्बों में पैक की गयी विदेशी शराब जब्त की. मौके पर टीम ने दुकानदार सुदामा कुमार को गिरफ्तार कर लिया.

एक किलो में चार, आधा किलो में दो टेट्रा पैक

इस मिठाई दुकान में पिछले दो-तीन माह से शराब का धंधा चल रहा था. शाम में उस दुकान में रोजाना भीड़ लगती थी. शराबी आते ही इशारे में बोलते थे कि एक किलो मिठाई दीजिए यानी चार पीस टेट्रा पैक, आधा किलो यानी दो और ढाई सौ ग्राम यानी एक टेट्रा पैक. सुदामा झोंपड़ीनुमा दुकान में नाममात्र मिठाई बनाता था.

Also Read: तेजप्रताप-ऐश्वर्या विवाद: ऐश्वर्या को चाहिए राबड़ी आवास जैसा घर, कार और ₹1.5 लाख महीना खर्च

दुकान के पीछे रखा था शराब

इसकी सूचना किसी ने उत्पाद विभाग को दे दी. सूचना मिलने के बाद सहायक उत्पाद आयुक्त प्रेमप्रकाश ने इंस्पेक्टर अजीत कुमार के नेतृत्व में टीम भेजी. दुकान में कुछ नहीं मिला. अगल-बगल की तलाशी ली गयी, तो दुकान के पीछे ढेर सारे मिठाई के डिब्बे पड़े थे. उन्हें जब खोला गया, तो उनमें शराब पैक थीं. सुदामा मिठाई के डिब्बे में अपने लोगों से शराब की होम डिलिवरी भी कराता था. बरामद शराब यूपी की बनी हुई है. सहायक उत्पाद आयुक्त ने कहा कि सुदामा के नेटवर्क को खंगालने में टीम जुटी है. मिली जानकारी के अनुसार यूपी का एक शख्स शराब लाकर मिठाई दुकानदार को देता था.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >