पटना में शराब तस्करों का तांडव : छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, दो वाहन क्षतिग्रस्त

Patna News: पटना में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर शराब तस्करों ने हमला कर दिया. शनिवार सुबह हुई इस घटना में पुलिस पर जमकर पथराव किया गया. जिससे एक जवान घायल हो गया और दो पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गए.

Patna News: पटना के रानीतालाब थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. शनिवार सुबह करीब 9 बजे पुलिस राघोपुर मुसहरी गांव में छापेमारी करने पहुंची थी, तभी तस्करों ने उग्र होकर पथराव शुरू कर दिया. इस हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया, जबकि दो वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया.

तीन थानों की पुलिस मौके पर तैनात, गांव में तनाव

घटना की सूचना मिलते ही बिक्रम और दुल्हिन बाजार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. हालात को काबू में करने के लिए डीएसपी समेत तीन थानों की पुलिस गांव में तैनात कर दी गई है. हालांकि, फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: अजातशत्रु के शासनकाल में महात्मा बुद्ध ने त्यागा था देह, राजगृह में बना है स्तूप

अधिकारियों की चुप्पी

हमले के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है. स्थानीय लोग भी दहशत में हैं. अभी तक पुलिस अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, जिससे मामले को लेकर सस्पेंस और बढ़ गया है. फिलहाल शराब तस्करों की तलाश जारी है,और पुलिस पूरे गांव में छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >