बिहार में 26 अप्रैल को 18 जिलों में आंधी-तूफान के साथ गिरेगी बिजली, चलेंगी झोंकेदार हवाएं, ओला गिरने की संभावना

पटना : मौसम विभाग ने 26 अप्रैल को बिहार के 18 जिलों में आंधी तूफान के साथ एक-दो स्थानों पर बिजली गिरने की चेतावनी दी है. आईएमडी पटना ने ब्लू अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि बिहार के उत्तर-पश्चिम बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, उत्तर-मध्य बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, उत्तर-पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, मधेपुरा, किशनगंज, सहरसा, पूर्णिया में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश होगी. वहीं, दक्षिण-पश्चिमी बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, दक्षिण मध्य बिहार के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, नवादा, दक्षिण पूर्व बिहार के कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगर, खगड़िया और जमुई में आंधी-तूफान के साथ कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है.

वहीं, उत्तर-पश्चिम बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, उत्तर-मध्य बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, उत्तर-पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, मधेपुरा, किशनगंज, सहरसा, पूर्णिया में 23 से 25 अप्रैल तक आंधी-तूफान के साथ कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है. जबकि, दक्षिण-पश्चिमी बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, दक्षिण मध्य बिहार के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, नवादा, दक्षिण पूर्व बिहार के कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगर, खगड़िया और जमुई में आंधी-तूफान के साथ एक या दो स्थानों पर बारिश हो सकती हे.

मौसम विभाग ने 23 से 26 अप्रैल तक पूरे बिहार में आंधी-तूफान, आकाशीय बिजली, झोंकेदार हवा चलने की संभावना जतायी है. इस दौरान 30-40 से 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है. साथ ही एक या दो स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kaushal Kishor

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >