हम सब मिल शहर को बनाएं चकाचक

patna news : पटना नगर निगम द्वारा मौर्य कॉम्प्लेक्स के विवेकानंद पार्क में लगाये गये स्वच्छता मेला की शुरुआत महापौर सीता साहू ने की.

संवाददाता, पटना

पटना नगर निगम द्वारा मौर्य कॉम्प्लेक्स के विवेकानंद पार्क में लगाये गये स्वच्छता मेला की शुरुआत महापौर सीता साहू ने की. इस अवसर पर उन्होंने स्वच्छता के लिए स्वैच्छिक सहयोग और सामूहिक कार्रवाई को मजबूत करने पर दिया जोर दिया. उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा है, हम सभी को मिलजुल कर शहर को साफ रखने की जिम्मेदारी लेनी होगी. हम सब मिलकर काम करें तो पटना चकाचक होगा. उद्घाटन सत्र में स्वच्छता अभियान की ब्रांड एंबेसडर डॉ नीतू कुमारी नवगीत, उपनगर आयुक्त प्रदीप राय, उपनगर आयुक्त कन्हैया कुमार, रामाशीष शरण तिवारी, ज्योति प्रकाश आदि उपस्थित रहे. स्वयं सहायता समूह की अनेक महिलाओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया. मौके पर नीतू नवगीत व राजेश केसरी ने स्वच्छता जागरूकता के गीत गाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >