पुलिसवालों की शर्मनाक करतूत, गरम चाय से भरी केतली मासूम पर फेंकी

पटना पुलिस की शर्मनाक करतूत सामने आई है. मामला एसके पुरी थाना क्षेत्र से जुड़ा है. चाय विक्रेता मासूम सूरज ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पटना पुलिस के जवानों चाय मांगी थी, चाय देने में देर होने पर पुलिस वााले ने चाय की गरम केतली मासूम के पैर पर फेंक दी.

पीड़ित मासूम सूरज ने बताया कि सोमवार की रात बोलेरो पर सवार पांच से छह पुलिसकर्मी दुकान पर पहुंचे और चाय, सिगरेट और गुटके की मांग किया. सूरज ने बताया कि जब पुलिस वालों की बात नहीं मानी गई तो उसके ऊपर चाय की गरम केतली फेंक दी और चाचा की पिटाई कर दी. गरम केतली से सूरज के दोनों पांव पूरी तरह जल गए हैं. जब इस घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हुई तब पुलिस वाले वहां से फरार हो गए. सूरज के दोनों पैर जल गए हैं.

देर रात उसका इलाज गार्डनर रोड हॉस्पिटल में कराया गया है. पटना के एसएसपी उपेन्द्र शर्मा ने कहा कि सारी घटना की जानकारी मिली है. संबंधित पुलिसकर्मी की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >