474.05 करोड़ के प्रस्तावित निवेश के लिए 16 औद्योगिक इकाइयों के लिए भूमि आवंटित

मंगलवार को बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा) की प्रोजेक्ट क्लियरेंस कमेटी (पीसीसी) की बैठक बियाडा के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी

– फूड प्रोसेसिंग, रबर, टेक्सटाइल एवं मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्रों में आये हैं निवेश प्रस्ताव – 16 औद्योगिक यूनिट की स्थापना से 777 से अधिक लोगों को मिलेंगे रोजगार के अवसर संवाददाता,पटना मंगलवार को बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा) की प्रोजेक्ट क्लियरेंस कमेटी (पीसीसी) की बैठक बियाडा के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में 16 औद्योगिक इकाइयों को कुल 6.13 एकड़ भूमि का आवंटन किया गया है. इन इकाइयों में विभिन्न कंपनियां 474.05 करोड़ का निवेश करने जा रही हैं. इनमें सर्वाधिक बड़ा निवेश जेके लक्ष्मी सीमेंट का है. बियाडा के अनुसार ये 16 औद्योगिक इकाइयां पटना, दरभंगा, मधुबनी, औरंगाबाद, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, गया एवं सहरसा के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में स्थापित होंगी. ये इकाइयां फूड प्रोसेसिंग, रबर, टेक्सटाइल तथा सामान्य मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्रों से संबंधित हैं, जो राज्य की औद्योगिक संरचना को मजबूत आधार प्रदान करेंगी. प्रस्तावित 16 इकाइयों में 777 लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे. बियाडा की इस बैठक में बिहार के शीर्ष पदाधिकारियों के अलावा विभिन्न सहयोगी विभागों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे. पीसीसी की यह बैठक बियाडा की तरफ हर मंगलवार को आयोजित की जाती है. इस तरह हर हफ्ते आने वाले आवेदनों पर भूमि आवंटन संबंधी निर्णय इस बैठक में लिये जाते हैं. इससे भूमि आवंटन के केस बहुत समय तक लंबित नहीं रहते हैं. प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में निम्नलिखित इकाइयों को भूमि आवंटित की गयी—– -मेसर्स बलभद्र पोलीप्लास्ट प्राइवेट लिमिटेड -मेसर्स जे के लक्ष्मी सीमेंट -मेसर्स अमजद बॉड प्राइवेट लिमिटेड -मेसर्स तरण हार्डवेयर -मेसर्स डेको पीवीसी इंडस्ट्रीज प्रालि -मेसर्स कॉनेडिट बिजनेस सौल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Durgesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >