Lalu Yadav: 'लालू यादव खुद पंजीकृत अपराधी', अमित शाह पर आपत्तिजनक बयान देने पर भड़के डिप्टी सीएम

Lalu Yadav Amit Shah News: राजद सुप्रीमो लालू यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है. बिहार के डिप्टी सम्राट चौधरी ने उनके इस बयान पर जमकर निशाना साधा है.

Lalu Yadav Amit Shah News:  गृहमंत्री अमित शाह के बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर पर संसद में दिए गए बयान से देश में सियासी भूचाल मचा हुआ है. एनडीए के नेता अमित शाह के बयान को बाबा साहेब का अपमान नहीं मान रहे हैं लेकिन विपक्ष के नेता उनसे माफी की मांग कर रहे हैं. इस मामले को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की ओर से भाषाई मर्यादा का बिल्कुल भी ख्याल नहीं रखा जा रहा है. आपत्तिजनक और विवादित शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने गुरुवार को अमित शाह को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया जिसके जवाब में बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने भी लालू यादव के लिए असंसदीय शब्द का प्रयोग कर दिया.

 लालू यादव बोले- अमित शाह को राजनीति छोड़ देनी चाहिए

लालू यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘अमित शाह पागल हो गए हैं. उन्हें बाबासाहेब अंबेडकर से नफरत है. हम उनके इस पागलपन की निंदा करते हैं. बाबासाहेब अंबेडकर महान शख्सियत हैं. उन्हें राजनीति छोड़ देनी चाहिए और इस्तीफा देकर चले जाना चाहिए.”

सम्राट चौधरी का लालू के बयान पर पलटवार

बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, ‘लालू यादव राजनीतिक तौर पर एक चोर की तरह साबित हुए हैं, ऐसे लोग केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को क्या बोलेंगे? लालू यादव बिहार के खजाने को चुराने वाले एक चोर हैं, जिसने चोरी करके बिहार के गरीबों का पैसा चुराने का काम किया. ये पंजीकृत अपराधी आज देश के गृह मंत्री को अपशब्द कहने का काम कर रहे हैं. लालू यादव जैसा अपराधी जिस राज्य में रहेगा, वह राज्य कभी बड़ा नहीं हो सकता. यह दुर्भाग्य है कि लालू जैसे राजनेता को बिहार के लोगों को झेलना पड़ता है.’

बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने आगे कहा, ‘लालू यादव यह कहकर जेल से बाहर आए हैं कि वह बीमार हैं. बाहर आकर वे राजनीति कर रहे हैं और लोगों को अपशब्द कहने का काम कर रहे हैं. बिहार की राजनीति का वो बदनुमा दाग हैं. भीमराव अंबेडकर के अगर सपने को किसी ने पूरा किया है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं. लालू यादव 1990 में कहते थे कि रानी के पेट से राजा पैदा नहीं होगा, लेकिन वे पहले रानी लाए और फिर राजकुमार लाए, इसके बाद राजकुमारी लाए. अब लालू यादव किसको लेकर आएंगे. बिहार में लोकतंत्र के हत्यारे लालू यादव हैं.’

विजय सिन्हा बोले- मानसिक रूप से कमजोर हो गए हैं लालू

बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लालू यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, ‘लालू यादव शारीरिक रूप से तो कमजोर थे ही, मानसिक रूप से भी कमजोर हो गए हैं. लालू यादव को यह पता नहीं है कि उन्होंने कांग्रेस की गोद मे बैठकर देश को आतंकवादियों के हवाले किया था, यह वही गृहमंत्री अमित शाह हैं, जिन्होंने आतंकवादियों और उग्रवादियों से भारत को मुक्त किया है. यह वही गृहमंत्री हैं, जो कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक भारत, श्रेष्ठ भारत बना रहे हैं.’

इसे भी पढ़ें:  ‘अंबेडकर साहब का भारत अमित भाई के साथ है’, मांझी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >