टेबल टेनिस में पटना के कुमार हर्षित को दोहरा खिताब

पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित ब्रज देव प्रसाद रॉय मेमोरियल द्वितीय बिहार राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप में पटना के कुमार हर्षित ने दोहरा खिताब जीता.

खेल संवाददाता, पटना : पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित ब्रज देव प्रसाद रॉय मेमोरियल द्वितीय बिहार राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप में पटना के कुमार हर्षित ने दोहरा खिताब जीता. हर्षित ने बालक अंडर-19 और पुरुष एकल का खिताब अपने नाम किया. महिला एकल में मधेपुरा की रियांशी गुप्ता चैंपियन बनी. बालक अंडर-17 का खिताब पटना के एकलव्य शर्मा ने जीता. बालक अंडर-17 के फाइनल में एकलव्य शर्मा ने कुमार दिव्य दर्श को 3-1 से हराया. बालक अंडर-19 के फाइनल में कुमार हर्षित ने कविश साहू को 3-0 से पराजित किया. महिला एकल के फाइनल में रियांशी गुप्ता ने कुमारी अनन्या को 4-2 से मात दी. पुरुष एकल के फाइनल में कुमार हर्षित ने अंकित कुमार को 4-0 से हराया. विजेता खिलाड़ियों को पद्मश्री डॉ शांति राय, डॉ हिमांशु राय, बिहार टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष सजल दत्ता गुप्ता और कोषाध्यक्ष मनोज कुमार ने पुरस्कृत किया. सबों का स्वागत व धन्यवाद व्यक्त बिहार टेबल टेनिस संघ के उपसचिव संजय कुमार ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >