बाढ़. बारिश से सकसोहरा बाजार में लगा घुटने भर पानी

बेलछी प्रखंड के सकसोहरा में शनिवार को बारिश के बाद पूरा बाजार झील में तब्दील हो गया, जिससे स्थानीय लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया.

बाढ़. बेलछी प्रखंड के सकसोहरा में शनिवार को बारिश के बाद पूरा बाजार झील में तब्दील हो गया, जिससे स्थानीय लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. शनिवार को सकसोहरा में बारिश के बाद पूरे बाजार में बरसात और नाले का पानी एक हो गया. इसके बाद लोग घुटने भर पानी के बीच से आ जा रहे थे. इस दौरान पानी कई दुकानों में भी घुस गया, जिससे दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा. पानी जमने का मुख्य कारण सड़कों एवं नालों का निर्माण नहीं कराया गया है. लोगों का कहना था कि बारिश के दिनों में सकसोहरा बाजार की स्थिति नारकीय हो जाती है. लेकिन बाद में इसका कोई समाधान नहीं होता.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >