केंद्रीय कैबिनेट के विशेष सचिव होंगे केके पाठक

राज्य सरकार ने राजस्व पर्षद के अध्यक्ष सह सदस्य केके पाठक को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए विरमित कर दिया है.

पटना. राज्य सरकार ने राजस्व पर्षद के अध्यक्ष सह सदस्य केके पाठक को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए विरमित कर दिया है.इससे पहले श्री पाठक की प्रतिनियुक्ति केंद्रीय कैबिनेट के अपर सचिव के पद पर की गयी थी. इसके साथ ही उन्हें एक मई से विरमित करने की अधिसूचना जारी की गयी थी, लेकिन केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने श्री पाठक के पद को अपर सचिव से विशेष सचिव के पद में रूपांतरित कर दिया है.अब उनकी प्रतिनियुक्ति केंद्रीय कैबिनेट में विशेष सचिव के पद पर होगी. सोमवार को उन्हें विरमित करने की अधिसूचना जारी कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >