खरगे शनिवार को समस्तीपुर व मुजफ्फरपुर में

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शनिवार (11 मई) को अपने प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा करने के लिए बिहार आ रहे हैं. कांग्रेस अध्यक्ष की सभा समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में होगी. चौथे चरण में समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र का मतदान होना है.

पटना. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शनिवार (11 मई) को अपने प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा करने के लिए बिहार आ रहे हैं. कांग्रेस अध्यक्ष की सभा समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में होगी. चौथे चरण में समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र का मतदान होना है. यहां से कांग्रेस में हाल ही में शामिल हुए राज्य के सूचना जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी के पुत्र सन्नी हजारी महागठबंधन के प्रत्याशी हैं. पांचवें चरण में भी कांग्रेस को एकमात्र मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र की सीट मिली है. यहां पर पांचवें चरण में मतदान होगा. मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए अजय निषाद महागठबंधन के प्रत्याशी हैं. इन दोनों प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने कांग्रेस अध्यक्ष आ रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >