खगड़िया-पूर्णिया NH-31 बनेगा फोरलेन, 1300 करोड़ की परियोजना को मिली रफ्तार

Bihar Road News: खगड़िया से पूर्णिया तक एनएच-31 को फोरलेन बनाने की 140 किमी लंबी परियोजना पर तेजी से काम बढ़ रहा है. करीब 1300 करोड़ की लागत वाली इस योजना से ट्रैफिक दबाव कम होने और सड़क हादसों में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है.

Bihar Road News: खगड़िया से पूर्णिया तक एनएच-31 को फोरलेन में तब्दील करने की तैयारी तेज हो गई है. 140 किलोमीटर लंबी यह परियोजना इलाके की तस्वीर बदल सकती है. बढ़ते सड़क हादसों और ट्रैफिक दबाव के बीच इसे राहत की बड़ी पहल माना जा रहा है.

1300 करोड़ की परियोजना, भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया जारी

परियोजना की अनुमानित लागत करीब 1300 करोड़ रुपये बताई गई है. कुल 890 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता होगी. इसमें 770 हेक्टेयर जमीन उपलब्ध है. शेष 120 हेक्टेयर का अधिग्रहण किया जाएगा. डीपीआर की प्रक्रिया पूरी होने की जानकारी दी गई है.

यह फोरलेन सड़क खगड़िया से महेशखूंट, नारायणपुर, बिहपुर, नवगछिया और कुर्सेला होते हुए पूर्णिया तक जाएगी. इससे पूरे सीमांचल और अंग क्षेत्र को सीधा फायदा मिलेगा.

हादसों पर जताई चिंता

नवगछिया और बिहपुर क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों पर विधायक शैलेन्द्र कुमार ने चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और भारी वाहनों का दबाव दुर्घटनाओं का मुख्य कारण है. फोरलेन बनने के बाद ट्रैफिक का बोझ कम होगा और हादसों में गिरावट आएगी.

क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मिलेगा नया आयाम

गंगा पर बना विक्रमशीला सेतु पहले ही दक्षिण बिहार और झारखंड को जोड़ता है. वहीं बिहपुर से वीरपुर नेपाल सीमा तक बन रहा NH-106 इस इलाके को मिथिला क्षेत्र से जोड़ेगा. फोरलेन बनने के बाद यह कनेक्टिविटी और मजबूत होगी.

मंत्री स्तर पर हुई बातचीत

विधायक ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल से इस परियोजना को लेकर चर्चा की है. दावा किया गया है कि निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा.

एक्सप्रेस हाईवे का भी मिलेगा फायदा

फोरलेन के आगे पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस हाईवे का लाभ भी मिलने की संभावना है. इससे यात्रा का समय घटेगा. व्यापार और उद्योग को गति मिलेगी. स्थानीय लोगों को अब इस परियोजना के जल्द धरातल पर उतरने का इंतजार है.

Also Read: क्या पवन सिंह को मिलेगा इंतजार का फल? नितिन नवीन से मिलने के बाद कह दी ये बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >