पत्रकारों को छह की जगह 15 हजार मिलेगी पेंशन : सीएम

राज्य सरकार ने बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना की राशि छह हजार रुपये से बढ़ाकर 15 हजार रुपये प्रतिमाह कर दी है.

संवाददाता, पटना

राज्य सरकार ने बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना की राशि छह हजार रुपये से बढ़ाकर 15 हजार रुपये प्रतिमाह कर दी है. साथ ही इस योजना के तहत पेंशन पा रहे पत्रकारों की मृत्यु होने की स्थिति में उनके आश्रित पति या पत्नी को जीवनपर्यंत प्रतिमाह तीन हजार रुपये की जगह 10 हजार रुपये की पारिवारिक पेंशन राशि दी जायेगी. यह जानकारी शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से दी है. मुख्यमंत्री ने एक्स हैंडल पर लिखा है कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत अब सभी पात्र पत्रकारों को हर महीने छह हजार रुपये की जगह 15 हजार रुपये पेंशन की राशि प्रदान करने का विभाग को निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है कि बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन प्राप्त कर रहे पत्रकारों की मृत्यु होने की स्थिति में उनके आश्रित पति या पत्नी को जीवनपर्यंत प्रतिमाह तीन हजार रुपये की जगह 10 हजार रुपये की पेंशन राशि दिये जाने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने आगे लिखा है कि लोकतंत्र में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है. वे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और सामाजिक विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है. पत्रकारों की सुविधाओं का हमलोग शुरू से ख्याल रख रहे हैं ताकि वे निष्पक्ष होकर अपनी पत्रकारिता कर सकें और सेवानिवृत्ति के बाद सम्मानजनक तरीके से अपना जीवनयापन कर सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >