पटना के मसौढ़ी में खुजली वाला पाउडर छिड़ककर महिला की मंगलसूत्र और जितिया झपटी, घटना के बाद फरार हुए बाइक सवार उचक्के

मसौढ़ी में शातिर उचक्कों ने एक महिला को अपना निशाना बनाया। पीठ पर खुजली वाला पाउडर छिड़ककर उसे परेशान किया और फिर मौका देखकर गले से मंगलसूत्र व जितिया लूटकर फरार हो गए।

मसौढ़ी ( पटना) से अजय कुमार की रिपोर्ट Patna News : मसौढ़ी थाना क्षेत्र के जगपुरा कॉलोनी के पास मंगलवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो उचक्कों ने एक महिला को अपना निशाना बना लिया. बदमाशों ने पहले महिला की पीठ पर खुजली वाला सफेद पाउडर छिड़का और जब वह परेशान होकर खुजलाने लगीं तो उनके गले से मंगलसूत्र और जितिया झपटकर फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

खेत से सब्जी लेकर लौट रही थीं महिला

पीड़िता प्रभा देवी, भैसवां निवासी रविकांत प्रसाद सिन्हा उर्फ अमर प्रसाद की पत्नी हैं. उन्होंने बताया कि वह जगपुरा कॉलोनी के पास स्थित अपने खेत से सब्जी तोड़कर पैदल घर लौट रही थीं. इसी दौरान मसौढ़ी की ओर से काले रंग की बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और वारदात को अंजाम देकर तेज रफ्तार से फरार हो गए.

खुजली वाला पाउडर छिड़ककर दिया वारदात को अंजाम

महिला के अनुसार बदमाशों ने उनकी पीठ पर खुजली पैदा करने वाला सफेद पाउडर छिड़क दिया. पाउडर के असर से जब वह खुजलाने लगीं, तभी दोनों उचक्कों ने उनके गले से मंगलसूत्र और जितिया झपट ली और मौके से भाग निकले.

इलाके में दहशत, गश्ती बढ़ाने की मांग

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों आरोपी काले रंग के कपड़े पहने हुए थे. दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके की महिलाओं में भय का माहौल है. लोगों ने पुलिस से नियमित गश्ती बढ़ाने और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही मसौढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >