Video: बिहार में डीएम मैडम का जब हाई हुआ पारा, बोलने लगीं- 'आपके बाप भी काम करेंगे...'

Viral Video: बिहार के जहानाबाद की डीएम अलंकृता पाण्डेय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. डायरिया की मार झेल रहे इलाके में डीएम पहुंचीं और मोहल्लों में पसरी गंदगी देखकर कर्मचारी पर बुरी तरह भड़क गयीं.

बिहार के जहानाबाद की डीएम अलंकृता पाण्डेय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जहानाबाद में डायरिया का प्रकोप इन दिनों बढ़ा हुआ है. खासकर काको प्रखंड के मोहल्लों में डायरिया अधिक फैला है. सदर अस्पताल में एक मरीज की मौत भी हो गयी. जिले की डीएम अलंकृता पांडेय काको में डायरिया से प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचीं और वहां पसरे गंदगी को देखकर कर्मियों को जमकर फटकारा. इसका वीडियो वायरल हुआ है.

https://twitter.com/Ershaktilochan/status/1951957555263189110

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >