जदयू की पूर्व मंत्री डॉ. रंजू गीता ने कुछ ऐसी बात बोल दी है की सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल होने लगा. सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में डॉ. रंजू गीता बोल रही है की पटना की जमीन का एक टुकड़ा बेचकर वह सीतामढ़ी के सभी नेताओं को खरीद सकती है. अपने दिए गए इसी बयान की वजह से आजकल वह चर्चा का विषय बनी हुई हैं.
समीक्षा बैठक में शामिल होने पहुंची थी
बिहार की पूर्व गन्ना मंत्री और बाजपट्टी की पूर्व JDU विधायक रंजू गीता 9 जून को पार्टी के समीक्षा बैठक में शामिल होने के लिए पहुंची थी. इस कार्यक्रम में पार्टी के कई वरीय नेता भी मौजूद थे. पूर्व मंत्री डॉ. गीता ने संगठन की मजबूती पर प्रकाश डाला और बातों ही बातों में वो इतनी बह गईं कि अपनी हैसियत भी बताने लगीं. उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कह दिया की वह पटना का एक टुकड़ा जमीन बेचकर सीतामढ़ी के नेताओं को खरीद सकती हैं.
एमएलसी चुनाव पर चर्चा
कार्यक्रम के दौरान उनका तेवर एकदम देखने लायक था उन्होंने इस दौरान बीते एमएलसी चुनाव में जदयू प्रत्याशी की जीत पर भी चर्चा की और कहा कि अगर बाजपट्टी बोखरा और नानपुर का सपोर्ट ना होता तो जदयू के प्रत्याशी को चुनाव में जीत नहीं मिल पाती.
जदयू दो खेमों में बटा हुआ है
आपको बता दें जिले में जदयू दो खेमों में बटा हुआ है और उसी बात पर रंजू गीता ने जदयू नेताओं को खरीदने की बात कही जदयू के एमएलसी प्रत्याशी रेखा के विरोध में भी कई नेता काम कर रहे थे. वही एक खेमा देवेश चंद्र ठाकुर सहित अन्य का था जो एमएलसी प्रत्याशी रेखा के समर्थन में थे. जदयू के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह कुशवाहा ने पूर्व मंत्री रंजू गीता की बातों का राजनीतिक मायने नहीं लगाने और बयान को अन्यथा नहीं लेने की बात कही है.
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
