कोरोना टीकाकरण में जो बेहतर काम करेंगे, पार्टी उन्हें सम्मानित करेगी- JDU

जदयू की रविवार को हुए वर्चुअल सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कहा कि वैसे बूथ अध्यक्ष, जो कोरोना जागरुकता और टीकाकरण अभियान में बढ़िया काम करेंगे, पार्टी उन्हें सम्मानित करेगी

पटना. जदयू (jdu )की रविवार को हुए वर्चुअल सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कहा कि वैसे बूथ अध्यक्ष, जो कोरोना जागरुकता और टीकाकरण अभियान में बढ़िया काम करेंगे, पार्टी उन्हें सम्मानित करेगी

देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब टीके लगवा लिया तो फिर आम लोगों को डरने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में जदयू नेता अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं.

उन्होंने कहा कि जागरुकता फैलाने में अब सरकार के साथ-साथ हमारे जैसे राजनीतिक संगठन को भी करना चाहिए. उन्होंने कहा कि भले कोरोना की दूसरी लहर पर हमलोगों ने काबू पा लिया है, लेकिन हमें तीसरी लहर के लिए सावधान रहना होगा. कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >