कैंपस : जेडी वीमेंस कॉलेज : पोस्टर प्रतियोगिता में खुशी सुमन प्रथम

जेडी वीमेंस कॉलेज के सेहत केंद्र की ओर से 26 सितंबर को विश्व गर्भ निरोधक दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था

संवाददाता, पटना जेडी वीमेंस कॉलेज के सेहत केंद्र की ओर से 26 सितंबर को विश्व गर्भ निरोधक दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. इसमें कॉलेज की छात्राओं ने भाग लिया था. जज के तौर पर हिंदी विभाग की प्रो रेखा मिश्रा, गृहविज्ञान विभाग की प्रो कुमकुम सिंह और दर्शनशास्त्र विभाग की प्रो वीणा अमृत थीं. प्रतियोगिता में पहला स्थान खुशी सुमन, दूसरा स्थान शांभवी और तीसरा स्थान वंदना सिंह को मिला. सांत्वना पुरस्कार सलोनी कुमारी और नाजिया अफरीन को दिया गया. प्राचार्या प्रो मीरा कुमारी ने सभी विजेताओं को बधाई दी. इस दौरान छात्राएं और टीचर्स मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >