IRCTC Scam: लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय होते ही BJP-JDU का बड़ा रिएक्शन, जानिये क्या कहा

IRCTC Scam: आईआरसीटीसी घोटाला मामले में लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव पर आरोप तय कर दिया गया है. जिस पर बीजेपी और जेडीयू की तरफ से बड़ी प्रतिक्रिया दी गई है. भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, यह न्याय की जीत है. बिहार की जनता ऐसे भ्रष्ट परिवार को कभी दोबारा गद्दी नहीं सौंपेगी.

IRCTC Scam: आईआरसीटीसी घोटाला मामले में आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा फैसला लिया. लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव पर आरोप तय कर दिये गए. कोर्ट के इस फैसले पर अब भाजपा की तरफ से बड़ा रिएक्शन आया है. दरअसल, भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, लालू परिवार पर आरोप तय हो गया है. यह न्याय की जीत है.

‘बिहार की जनता झांसे में नहीं आयेगी’

नीरज कुमार ने यह भी कहा, यह फैसला मोदी सरकार का भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति का परिचायक है. बिहार की जनता ऐसे भ्रष्ट परिवार को कभी दोबारा गद्दी नहीं सौंपेगी. उन्होंने यह भी कहा, ये लोग चुनाव के पहले ही गठबंधन में लड़ाई लड़ रहे हैं. इनका हश्र बेहद बुरा होगा और बिहार की जनता ऐसे लोगों से किनारा करती है. तेजस्वी यादव बोलते हैं कि नौकरी देंगे. फिर से कोई स्कीम चलाने वाले हैं क्या जमीन लेने की. बिहार की जनता इनके झांसों में नहीं आने वाली है.

जेडीयू के प्रवक्ता क्या बोलें?

कोर्ट के फैसले पर जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, लालू जी के परिवार पर 420 और 120B का आरोप कोई संयोग नहीं, स्वाभाविक परिणाम है. अब इनकी दुर्गति होने वाली है क्योंकि परिवार के लोगों से भी जमीन ली गई है.

बिहार चुनाव से पहले बढ़ी लालू परिवार की परेशानी

दरअसल, इस सुनवाई के पहले ही अंदाजा लगाया जा रहा था कि अगर आज लालू परिवार पर आरोप तय हो जायेंगे तो चुनाव से पहले उनके लिये बड़ी परेशानी खड़ी हो जायेगी. सत्ता पक्ष के लोग और खासकर बीजेपी इसे मुद्दा जरूर जनायेगी. ऐसे में राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव पर धोखाधड़ी और साजिश रचने के मामले में आईपीसी की धारा 420 और 120बी के तहत आरोप तय किए गए हैं. जाहिर सी बात है कि अब बिहार चुनाव से पहले लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

Also Read: IRCTC Scam: कोर्ट में सवाल पूछने पर क्या बोले लालू-राबड़ी, बिहार चुनाव से पहले आई बड़ी आफत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >