VIDEO : घर से भागकर लव मैरिज के बाद रिश्ते में दरार, IPS भानु प्रताप की पत्नी पूजा ने बताई कैसे पहुंची तलाक तक बात, सुनिए

VIDEO : घर से भागकर लव मैरिज के बाद रिश्ते में दरार, IPS भानु प्रताप की पत्नी पूजा ने बताई कैसे पहुंची तलाक तक बात, सुनिए

IPS Bhanu Pratap Controversy : खगड़िया के एसपी भानु प्रताप सिंह की पत्नी पूजा ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. एक प्रेम कहानी, जो शादी में बदली और अब पारिवारिक विवाद तक पहुँच गई है.

IPS Bhanu Pratap Controversy : एक प्रेम कहानी, जिसने शादी का रूप लिया और फिर पति के संघर्ष के दिनों में साथ निभाने के दावे से आगे बढ़ते हुए अब कथित पारिवारिक विवाद तक पहुंच गयी है. खगड़िया के एसपी और आईपीएस अधिकारी भानु प्रताप सिंह की पत्नी पूजा ने प्रभात खबर से एक्सक्लूसिव बातचीत में अपने पति के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं. पूजा का दावा है कि वह लंबे समय से मानसिक प्रताड़ना झेल रही हैं और उनकी छह साल की बेटी को भी उनसे दूर कर दिया गया है.

आधी रात को घर से निकलने का भी किया दावा

अपनी शादी की कहानी बताते हुए पूजा ने आरोप लगाया कि शादी के समय उन्हें रात करीब 12 बजे घर से निकलना पड़ा था. उन्होंने बताया कि उनके पति और उनके जीजा ने मिलकर उन्हें घर से बाहर भेजा था. पूजा के अनुसार, उनकी शादी को लेकर मायके में भी नाराजगी रही और परिवार के साथ उनके रिश्तों पर इसका असर पड़ा.

पति के संघर्ष के दिनों में साथ देने का दावा

पूजा के अनुसार, दोनों ने प्रेम विवाह किया था और साथ मिलकर जीवन शुरू किया. उन्होंने दावा किया कि शादी के करीब चार साल बाद उनके पति आईपीएस बने. पूजा का कहना है कि पति के संघर्ष के दिनों में उन्होंने उनका साथ दिया, लेकिन अब वही रिश्ता मुश्किल दौर से गुजर रहा है. वीडियो में सुनिए आईपीएस भानु प्रताप सिंह की पत्नी क्या कह रही हैं?

Also Watch : VIDEO : बिहार में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 6 से 8 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, वीडियो में जानिए IMD का अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >