निवेश पर बड़ा रिटर्न का झांसा देकर पटना सिटी के युवक से 10 लाख की ठगी, केस दर्ज

पटना के एक युवक से निवेश के नाम पर 10 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है. आरोपियों ने बड़े रिटर्न का लालच देकर ठगी की. पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

Cyber ​​fraud in Patna : निवेश के नाम पर बड़ा रिटर्न दिलाने का झांसा देकर बदमाशों ने पटनासिटी निवासी युवक आरव से 10 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली. ठगी का शिकार होने के बाद युवक ने झारखंड के हटिया निवासी दिलीप कुमार को आरोपी बनाते हुए साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

बड़ा रिटर्न का दिया था भरोसा

युवक ने पुलिस को बताया कि दिलीप कुमार ने उसे रुपये निवेश करने पर बड़ा रिटर्न मिलने का भरोसा दिया था. उसकी बातों में आकर युवक ने 10 लाख रुपये दे दिये. आरोपी ने रकम लोहरदगा निवासी उत्कर्ष मेहता के खाते में मंगवायी थी. दिलीप ने उत्कर्ष को अपना भाई बताया था.

पैसे मांगने पर तोड़ा संपर्क

बाद में युवक को जब अपने साथ धोखाधड़ी होने का एहसास हुआ तो उसने दिलीप से रुपये वापस मांगने शुरू किये. आरोप है कि इसके बाद दिलीप ने युवक का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया और उससे संपर्क तोड़ लिया.

फोन करने पर दी धमकी

इसके बाद युवक ने उत्कर्ष मेहता के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया. आरोप है कि वहां से भी उसे रुपये वापस नहीं मिलने की बात कही गयी. युवक के अनुसार, आरोपियों ने कहा कि उनसे किसी भी कीमत पर पैसा नहीं निकाल पाओगे. इसके बाद उसने साइबर थाने में शिकायत दर्ज करायी.

साइबर पुलिस ने शुरू की जांच

साइबर थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस बैंक खातों में भेजी गयी रकम और आरोपियों के मोबाइल नंबर समेत अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है. मामले में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नितिश सिंह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >