सारण जिले में अब 25 मई तक बंद रहेगी इंटरनेट सेवा

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सारण में हुई हिंसक गतिविधि के बाद फैले तनाव को देखते हुए 25 मई तक वहां इंटरनेट सेवा पूरी तरह से बंद रखने का निर्णय लिया गया है.

संवाददाता, पटना

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सारण में हुई हिंसक गतिविधि के बाद फैले तनाव को देखते हुए 25 मई तक वहां इंटरनेट सेवा पूरी तरह से बंद रखने का निर्णय लिया गया है. गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पहले 23 मई तक के लिए इंटरनेट सेवा बंद करने का आदेश दिया गया था, लेकिन स्थिति को देखते हुए इसे 25 मई तक बंद करने का निर्णय लिया गया. वहीं,संदिग्ध नंबरों की भी मॉनीटरिंग की जायेगी. गृह विभाग ने अफवाह फैलाने वाले या हिंसक गतिविधियों की योजना बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है.

क्या है मामला

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार को छपरा के भिखारी चौक स्थित बूथ पर भाजपा और राजद समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हो गयी थी. दोनों तरफ से गोलबारी के दौरान एक व्यक्ति मौत हो गयी और दो लोग घायल हो गये थे. घायलों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एहतियात के तौर पर जिले में 23 मई तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गयीं, जिसे अब बढ़ा कर 25 मई कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >