इंटर कंपार्टमेंटल : आज प्रथम पाली में होगी अनिवार्य विषय की परीक्षा

इनमें उर्दू, मैथिली, संस्कृत, प्राकृत, मगही, भोजपुरी, अरबी, पर्सियन, पाली व बांग्ला विषय शामिल हैं.

संवाददाता, पटना

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट विशेष व इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल परीक्षा में शनिवार को प्रथम पाली में विज्ञान, वाणिज्य व कला संकाय और वोकेशनल कोर्स के परीक्षार्थियों के लिए अनिवार्य भाषा विषयों की परीक्षा आयोजित होगी. इनमें उर्दू, मैथिली, संस्कृत, प्राकृत, मगही, भोजपुरी, अरबी, पर्सियन, पाली व बांग्ला विषय शामिल हैं. वहीं द्वितीय पाली में विज्ञान, वाणिज्य व कला संकाय के विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर साइंस, मल्टीमीडिया और वेब टेक्नोलॉजी और योगा व फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा ली जायेगी. समिति ने परीक्षार्थियों से समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचने तथा प्रवेश पत्र व आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की अपील की है.

कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई परीक्षा

वहीं शुक्रवार को प्रथम पाली में गृह विज्ञान व द्वितीय पाली में दर्शन शास्त्र विषय की परीक्षा आयोजित की गयी. परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व निगरानी की समुचित व्यवस्था की गयी थी. समिति ने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anupam kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >