जिले के कोचिंग संस्थानों की मानक जांच के लिए अगले माह से चलेगा अभियान

जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के अनुसार कोचिंग संस्थानों की जांच के लिए नये सिरे से जांच कमेटी गठित की जा रही है.

-कोचिंग जांच के लिए नयी समिति का होगा गठन

संवाददाता, पटना

जिले में स्थित कोचिंग संस्थानों के मानकों के जांच के लिए नयी जांच कमेटी गठित करने का निर्देश दिया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के अनुसार कोचिंग संस्थानों की जांच के लिए नये सिरे से जांच कमेटी गठित की जा रही है. जिसमें जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के अलावा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को भी शामिल किया जायेगा. नयी जांच कमेटी दुर्गा पूजा बाद फिर से कोचिंग संस्थानों की जांच शुरू करेगी. जिला शिक्षा कार्यालय ने वर्ष 2019 से अब तक निबंधन कराये 332 कोचिंग संस्थानों की जांच के लिए सूची तैयार की है. जिला शिक्षा कार्यालय को वर्तमान में 28 कोचिंग संस्थानों ने निबंधन के लिए आवेदन दिया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी साकेत रंजन ने बताया कि जनवरी से कोचिंग संस्थानों की जांच शुरू होगी. कमेटी को जांच पूरी करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया जायेगा. सभी संस्थानों को कोचिंग नियमावली के तहत सभी मानकों को पूरा करना होगा. जो कोचिंग संस्थान मानक पूरा नहीं करेंगे, निबंधन रद्द करने के साथ-साथ सील कर दिया जायेगा.

ये मानक पूरे करने होंगे

– वैध निबंधन प्रमाणपत्र होना चाहिए.

-आधारभूत संरचना के अधीन वर्ग कक्ष का क्षेत्रफल प्रति छात्र न्यूनतम एक वर्ग मीटर होगा.

– वर्ग कक्ष में प्रवेश व निकास अवरोध मुक्त होना चाहिए, बिल्डिंग बायलॉज का अनुपालन सुनिश्चित होना चाहिए.

– अग्नि सुरक्षा के मानकों का अनुपालन सुनिश्चित होना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >