बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में प्रशासनिक भवन का निर्माण तेजी से करें पूरा : सीएम

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में प्रशासनिक भवन का निर्माण तेजी से पूरा करने का अधिकारियों को निर्देश दिया है.

-पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

संवाददाता, पटना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में प्रशासनिक भवन का निर्माण तेजी से पूरा करने का अधिकारियों को निर्देश दिया है. साथ ही कॉलेज के पास निर्माणाधीन आरओबी का निरीक्षण कर अधिकारियों को इसे तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया. इस दो लेन आरओबी का निर्माण डेढ़ महीने में पूरा होने की संभावना है. मुख्यमंत्री ने कहा कि एनएच- 30 और एसएच- 106 को जोड़ने वाले इस रेलवे ओवरब्रिज को बनने से बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों एवं प्राध्यापकों के साथ-साथ आमलोगों को भी आवागमन में काफी सुविधा होगी. इस योजना के पूर्ण होने से बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज का फोरलेन सड़क से सीधा संपर्क स्थापित होगा और बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज तक आना-जाना आसान हो जायेगा.

गौरतलब है कि सात निश्चय कार्यक्रम अंतर्गत पटना जिला में बख्तियारपुर अभियंत्रण महाविद्यालय, बख्तियारपुर की पांच एकड़ भूमि पर निर्माण हो रहा है. इसमें अतिरिक्त प्रशासनिक सह अकादमिक ब्लॉक, बालिका छात्रावास, ऑडिटोरियम का निर्माण, परिसर विकास, फुटबॉल मैदान का विकास, फर्नीचर तथा चहारदीवारी का निर्माण शामिल हैं. अतिरिक्त प्रशासनिक सह अकादमिक भवन के निर्माण से छात्रों के लिए न सिर्फ आवश्यकतानुसार वर्ग कक्ष व अन्य अध्यापन कक्ष की सुविधा मिलेगी बल्कि यह भवन कॉलेज के लिए अतिरिक्त प्रशासनिक इकाई के रूप में भी काम करेगा. आवश्यकता के अनुरूप अतिरिक्त बालिका छात्रावास के निर्माण से छात्राओं के लिए भी आवासन एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह भवन उपयुक्त होगा. इसके अतिरिक्त ऑडिटोरियम व कैंपस प्ले ग्राउंड के निर्माण से छात्रों के खेल-कूद एवं संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास में यह लाभदायक सिद्ध होगा.

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय परिसर में भी परियोजनाओं का निर्माण तेजी से करने का

निर्देश

इसके बाद मुख्यमंत्री ने पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना के परिसर में प्रशासनिक भवन, शैक्षणिक भवन ऑडिटोरियम एवं इनडोर गेम्स, कॉम्पलेक्स के निर्माण कार्य का जायजा लिया. साथ ही तेजी से निर्माण कार्य पूर्ण करने का अधिकारियों को निर्देश दिया. गौरतलब है कि पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना की स्थापना 18 मार्च 2018 को हुयी थी. पटना विश्वविद्यालय से जुड़े सभी कॉलेजों को छोड़कर पटना एवं नालंदा जिला के सभी कॉलेज पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के अधिकार क्षेत्र में आते हैं. पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय का 25 घटक महाविद्यालयों, 2 सरकारी महाविद्यालयों, 3 अल्पसंख्यक महाविद्यालयों तथा कई संबद्ध महाविद्यालयों पर नियंत्रण है. 10 जनवरी 2025 को 219.2 करोड़ रुपये की लागत से पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन, शैक्षणिक भवन ऑडिटोरियम एवं इनडोर गेम्स, कॉम्पलेक्स के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया.

ये रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ चंद्रशेखर सिंह, पटना के जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम सहित अन्य वरीय अधिकारीगण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Krishna Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >