छात्राओं को लघु और सूक्ष्म उद्योग से जुड़ी योजनाओं की मिली जानकारी

गंगा देवी महिला कॉलेज में खादी और ग्रामोद्योग आयोग की ओर से लोक शिक्षण कार्यक्रम ( पीइपी) का आयोजन हुआ.

संवाददाता,पटना गंगा देवी महिला कॉलेज में खादी और ग्रामोद्योग आयोग की ओर से लोक शिक्षण कार्यक्रम ( पीइपी) का आयोजन हुआ. यह कार्यक्रम गृह विज्ञान विभाग और एनएसएस के संयुक्त सहयोग में आयोजित हुआ. कॉलेज की वित्तेक्षक डॉ सजला शिल्पी ने आयोग की ओर से आये हुए गोपाल कुमार सिंह वित्त अधिकारी ( सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय), ओम प्रकाश केसरी जिला संयोजक (सूक्ष्म, लघु और मध्यम मंत्रालय) का स्वागत किया. इसके बाद गांधी की प्रतिमा पर सभी शिक्षिकाओं की ओर से माल्यार्पण किया गया. गोपाल कुमार सिंह ने लघु एवं सूक्ष्म उद्योग से संबंधित सभी योजनाओं से छात्राओं को अवगत कराया, साथ ही प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की. इसके अलावा उन्होंने बताया कि पटना में प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए एक ट्रेनिंग सेंटर भी है, जहां पर छात्राएं डिटर्जेंट बनाने की विधि, अगरबत्ती बनाने की विधि, मधुबनी पेंटिंग, सिलाई, कढ़ाई आदि प्रशिक्षण लेकर 50 हजार से लेकर 50 लाख तक का उद्योग कर सकती हैं. इसके बाद छात्राओं के बीच एक्सटेंपोर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >