रंगकर्मी हृषिकेश सुलभ ने प्रशिक्षु छात्रों को दी नाटक की जानकारी

नाट्य की उत्पत्ति, उसकी उपयोगिता और समाज पर प्रभाव पर प्रकाश डाला

संवाददाता,पटना प्रयास रंग अड्डा एग्जीबिशन रोड पटना में नामचीन कथाकार, रंगकर्मी हृषिकेश सुलभ ने प्रयास की ओर से आयोजित 40 दिवसीय प्रस्तुति परक नाट्य कार्यशाला में प्रशिक्षु रंग छात्रों को मास्टर क्लास दिया. कार्यशाला का शुक्रवार को 11वां दिन था. इस दौरान उन्होंने नाट्य की उत्पत्ति, उसकी उपयोगिता और समाज पर प्रभाव पर प्रकाश डाला. एक नाटक के अभिनेता में कौन-कौन से गुण होने चाहिए, नाट्य रस, वस्त्र विन्यास, नाट्य लेखन, संगीत, मंच संरचना आदि पर भी अपना अनुभव साझा किया. रंग निर्देशक मिथिलेश सिंह ने हृषिकेश सुलभ का स्वागत किया. बता दें कि विगत 15 जुलाई 2025 से प्रयास की ओर से आयोजित प्रस्तुति परक नाट्य कार्यशाला में प्रख्यात रंग निर्देशक संजय उपाध्याय प्रशिक्षण दे रहे हैं. नाट्य कार्यशाला में तैयार नाटक ही 24 अगस्त 2024 को प्रेमचंद रंगशाला, पटना में नूर फातिमा जयंती पर मंचित किया जायेगा. नाट्य प्रशिक्षु छात्र, प्रयास के कई सदस्य और रंगकर्मी मणीकांत चौधरी की उपस्थिति रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JUHI SMITA

JUHI SMITA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >