Industry In Bihar: बिहार में हजारों एकड़ में होगा निवेश, अहमदाबाद की कंपनी खोलेगी स्टील प्लांट, ये बड़े प्रस्ताव भी आये

Industry In Bihar: बिहार की तरफ निवेशकों का आकर्षण बढ़ता जा रहा है. अहमदाबाद की फेमस कंपनी बिहार में स्टील प्लांट खोलेगी. इसके अलावा वेलंकानी ग्रुप ने इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्थापित करने को लेकर भी इच्छा जताई है.

Industry In Bihar: बिहार में अहमदाबाद की दिवाज कंपनी स्टील प्लांट लगायेगी. इसके साथ ही वेलंकानी ग्रुप ने भी इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्थापित करने की इच्छा जतायी है. एक अन्य कंपनी ने फर्नीचर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने को लेकर प्रजेंटेंशन दिया है. बिहार में औद्योगिक निवेश को गति देने और उद्यमियों की समस्याओं के जल्द से जल्द समाधान के उद्देश्य से ‘उद्योग वार्ता’ हुई. इसमें उद्योग जगत से जुड़े 14 प्रमुख प्रतिनिधियों और स्टार्टअप संस्थापकों ने हिस्सा लिया.

महिला उद्यमियों की भी की जायेगी मदद

इस दौरान महत्वपूर्ण निवेश प्रस्तावों और भूमि संबंधी जरूरतों पर विस्तार से चर्चा हुई. मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि राज्य सरकार ‘अभी नहीं तो कभी नहीं’ के मूल मंत्र पर काम कर रही है. उन्होंने कहा कि बिहार के विकास में महिलाओं की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है और महिला उद्यमियों को हर संभव सहयोग दिया जायेगा. बैठक में उद्यमियों की समस्याओं पर मुख्य सचिव ने गंभीरता से सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों को जल्द से जल्द कार्रवाई के निर्देश दिये.

इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्थापित करने का प्रस्ताव

वेलंकानी ग्रुप के सलाहकार शशि शेखर ने बिहार में दो हजार एकड़ जमीन पर इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्थापित करने का प्रस्ताव रखा. अहमदाबाद की दिवाज स्टील प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के एमडी मोहित कुमार पटेल ने 150 एकड़ जमीन पर स्टील प्लांट लगाने का प्रस्ताव दिया. इससे बिहार के साथ-साथ यूपी और एमपी में स्टील का निर्यात आसान होगा. अल्ट्राटेक सीमेंट के वरिष्ठ अधिकारी अमरेन्द्र कुमार ने जमीन से जुड़ी समस्याएं रखीं.

ज्वेलरी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के लिये जमीन की मांग

साथ ही 24 कैरट ज्वेलरी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के लिए 100 एकड़ जमीन की मांग की गयी. जिओफास्ट के साकेत बगारिया ने भी इंडस्ट्रियल यूनिट के लिए जमीन की मांग रखी. उद्योग वार्ता में फर्नीचर, फ्लोटिंग हाउस और जलवायु समाधान के मॉडल पालन-जी इंडस्ट्रीज-सवेरा फर्निचर से जुड़े उद्यमी और फर्नीचर निर्माता सुधीर केशरी ने बिहार में आधुनिक फर्नीचर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने को लेकर प्रजेंटेंशन दिया. किविसा के सीइओ नीरज कुमार ने बिहार में फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने की इच्छा जतायी.

फ्लोटिंग हाउस का मॉडल किया गया पेश

आरा के उद्यमी और अपसाइक्लिंग एक्सपर्ट कुमार प्रशांत ने क्लाइमेट रेजिलिएंट विलेज और फ्लोटिंग हाउस का मॉडल पेश किया. उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में यह मॉडल जान-माल की क्षति को न्यूनतम कर सकता है. फ्लोटिंग अस्पताल, पशुओं की सुरक्षा और आवास की सुविधा से बाढ़ के दौरान बड़ी राहत मिल सकती है.

Also Read: Land For Job Scam: राबड़ी देवी को बड़ा झटका, ट्रांसफर आवेदन खारिज, जानिये लालू यादव के मामले में कब होगी सुनवाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >