Industry In Bihar: बिहार में 17 नए इंडस्ट्रियल पार्क से इतने करोड़ का आएगा निवेश, जमीन अधिग्रहण पर बड़ा अपडेट

Industry In Bihar: बिहार में नए 17 इंडस्ट्रियल पार्क बनने वाले हैं. इसके लिए 7700 एकड़ जमीन के अधिग्रहण की मंजूरी मिल गई है. साथ ही 3500 करोड़ रुपये स्वीकृत भी किए गए हैं. इंडस्ट्रियल पार्क बनने से बिहार की आर्थिक स्थिति तो मजबूत होगी ही साथ में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे.

Industry In Bihar: बिहार में विकास को रफ्तार मिलने वाली है. बिहार में 17 नए इंडस्ट्रियल पार्क बनाने का एलान होने के बाद अब जमीन अधिग्रहण की मंजूरी भी मिल गई है. इंडस्ट्रियल पार्क के लिए बिहार में 7700 एकड़ जमीन अधिग्रहित की जाएगी. फ्यूचर में जरूरतों को देखते हुए बिहार सरकार का यह फैसला बेहद खास और महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

3500 करोड़ रुपये की स्वीकृति

जानकारी के मुताबिक 17 नए इंडस्ट्रियल पार्क के लिए जमीन अधिग्रहण के लिए 3500 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है. बिहार सरकार के इस फैसले से राज्य में करीब 1.80 लाख करोड़ रुपये का निवेश आने की संभावना जताई जा रही है. इसके अलावा बिहार में आर्थिक विकास तो होगा ही लेकिन साथ में लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे.

मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक

दरअसल, बुधवार को मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा के नेतृत्व में सभी डीएम के साथ समीक्षा बैठक हुई थी, जिसमें यह बड़ा निर्णय लिया गया. बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने एक निश्चित समय सीमा के अंदर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर लेने का निर्देश दिया. साथ ही इसके लिए जमीन मालिकों को उचित मुआवजा देने की भी बात कही गई.

यहां बनाए जायेंगे इंडस्ट्रियल यूनिट्स…

मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने औद्योगिक विकास प्राधिकारण को निर्देश दिया कि अर्जित जमीन की चहारदीवारी निर्माण के साथ-साथ सड़क, पानी, सीवरेज, विद्युतीकरण के साथ अन्य सुविधाएं विकसित करें. ताकि नई इंडस्ट्रियल यूनिट्स को आसानी से जमीन उपलब्ध कराई जा सके. ये सारे इंडस्ट्रियल पार्क नेशनल हाईवे या फिर एक्सप्रेस हाइवे के किनारे विकसित होंगे. इससे फायदा यह होगा कि ऐसे इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी.

यहां बनेगा राज्य का सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल यार्ड…

मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा के मुताबिक, बिहार बिजनेस कनेक्ट के तहत 423 उद्यमियों की ओर से एमओयू किया गया है. इसके तहत 1.80 लाख करोड़ रुपये निवेश होने हैं. बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद ऐसे बिजनेस कनेक्ट फिर से आयोजित किए जायेंगे. गयाजी में 1700 एकड़ में राज्य का सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल यार्ड बनेगा. जबकि वैशाली में 1100 एकड़ की जमीन पर बनाने की तैयारी है.

Also Read: Bihar Weather Today: आज इन 7 जिलों में भयंकर बारिश की चेतावनी, तेज हवा और ठनका गिरने का भी अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >