Industries In Bihar: बिहार में औद्योगीकरण के लिये ये योजना साबित हो सकेगी गेम चेंजर, युवाओं को मिलेगा बड़ा फायदा

Industries In Bihar: बिहार में औद्योगीकरण को लेकर तेजी से काम किया जा रहा है. ऐसे में उद्योग मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल की माने तो, बिहार औद्योगिक प्रोत्साहन पैकेज गेम चेंजर साबित होगा. इसका बड़ा फायदा युवाओं को मिलने वाला है.

Industries In Bihar: बिहार में उद्योग को लेकर लगातार सरकार की तरफ से कई कदम उठाए जा रहे हैं. इसे लेकर उद्योग मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा, बिहार निवेश और औद्योगीकरण की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है, जिसमें बिहार औद्योगिक प्रोत्साहन पैकेज (बीआईआईपीपी-2025) गेम चेंजर साबित होगा. उन्होंने कहा कि राज्य में स्टार्टअप को स्टेप वाइज आगे बढ़ाया जायेगा, ताकि युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार मिल सके.

यहां इन्फ्रास्ट्रक्चर को किया गया सुदृढ़

दरअसल, इसके लिए विश्वविद्यालयों के अंदर इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी सुदृढ़ किया जायेगा. उद्योग मंत्री ने यह भी कहा कि बिहार में उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को सुरक्षा सहित सभी आवश्यक सुविधाएं राज्य सरकार मुहैया करायेगी. दिलीप जायसवाल ने कहा, जो लोग सब्सिडी लेकर राज्य में इंडस्ट्री लगा रहे हैं उसे मैं उद्योग नहीं मानता. जो लोग खुद का पैसा लगाकर उद्योग लगाकर आम जनता के लिए कार्य कर रहे हैं वास्तव में वही उद्योग है.

बिहार में औद्योगीकरण की तरफ हो रहा तेजी से काम

मालूम हो, बिहार लंबे समय से कृषि प्रधान अर्थव्यवस्था पर निर्भर रहा है. अब औद्योगीकरण की तरफ तेजी से कदम बढ़ा रहा है. राज्य सरकार ने बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज शुरू किया है. दरअसल, यह पैकेज न केवल निवेशकों को आकर्षित करने के लिए प्रतिस्पर्धी प्रोत्साहन प्रदान करता है, बल्कि राज्य की आर्थिक संरचना को मौलिक रूप से बदलने की क्षमता रखता है.

इन तीन योजनाओं का दिया गया विकल्प

उद्योग मंत्री ने यह भी कहा, इस पैकेज के तहत निवेशकों को तीन मुख्य योजनाओं का विकल्प दिया गया है, जो निवेश की राशि, रोजगार सृजन, क्षेत्रीय प्राथमिकताओं पर आधारित है. इस तरह से लगातार उद्योग को बढ़ावा दिया जा रहा है. मालूम हो, बिहार सरकार की तरफ से 2030 तक एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य तय किया गया है. ऐसे में इस दिशा में तेजी से कई तरह के कदम उठाए जा रहे हैं.

Also Read: New Rail Line Bihar: बिहार में यहां बनने वाली है तीसरी और चौथी नई रेल लाइन, जानिये कब तक काम होगा पूरा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >