पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान भरते ही हुआ बर्ड हिट, 169 यात्री थे सवार

Indigo Flight Emergency Landing: पटना एयरपोर्ट से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट में उड़ान भरते ही बर्ड हिट की घटना सामने आई, जिसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. फ्लाइट में सवार सभी 169 यात्री सुरक्षित हैं.

Indigo Flight Emergency Landing: राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां इंडिगो की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट की मंगलवार को इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. यह लैंडिंग उस वक्त की गई जब विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद बर्ड हिट की चपेट में आ गया. विमान में कुल 169 यात्री सवार थे, जिन्हें सुरक्षित उतार लिया गया है.

उड़ान भरते ही हुआ बर्ड हिट, तुरंत लिया गया बड़ा फैसला

मिली जानकारी के अनुसार, पटना एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही इंडिगो की फ्लाइट एक पक्षी से टकरा गई. पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी और विमान को वापस पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करा दिया गया.

यात्रियों में दिखा हल्का तनाव, लेकिन राहत की सांस

घटना के बाद यात्रियों में थोड़ी देर के लिए घबराहट का माहौल रहा, लेकिन विमान की सुरक्षित लैंडिंग ने सबको राहत दी. एयरपोर्ट प्रशासन और विमान कंपनी के अधिकारियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और उनकी जरूरतों का ख्याल रखा.

विमान की मरम्मत जारी, उड़ान में देरी की संभावना

पटना एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, विमान की तकनीकी जांच और मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है. जैसे ही विमान उड़ान के लिए फिट घोषित किया जाएगा, उसे दिल्ली के लिए रवाना कर दिया जाएगा. फिलहाल यात्रियों को एयरपोर्ट परिसर में ही रोका गया है और वैकल्पिक उड़ान विकल्पों पर भी विचार चल रहा है.

एयरपोर्ट पर पहुंचे आला अधिकारी

घटना की जानकारी मिलते ही पटना एयरपोर्ट प्रबंधन और इंडिगो कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. स्थिति का जायजा लेने के साथ-साथ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है.

Also Read: महागठबंधन का बिहार बंद: वोटर वेरीफिकेशन के विरोध में रोकी ट्रेनें, प्रदर्शनकारियों ने कई शहरों में किया हाईवे जाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >